बिजली विभाग का कारनामा, पालिका से परमिशन लिए बैगर ही लगा दिए ट्रांसफार्मर

हापुड़। मंगलवार को मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कालोनी के संजय विहार में ऊर्जा निगम की टीम द्वारा कालोनी में ट्रांसफार्मर लगाने का स्थानीय लोगों ने फिर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। बता दें कि रविवार को भी मुख्य चौराहे के पास ट्रांसफार्मर लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नियम विरूद्ध एक कॉम्प्लेक्स को लाभ पहुंचाते हुए रास्ते में ही ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिस कारण वहा लगे सरकारी हैण्ड पम्प में करंट उतरने का खतरा होने के साथ मार्ग भी अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

आवास विकास कालोनी वार्ड सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि विद्युत निगम के अनुसार निर्धारित स्थान पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। ऐसे में रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगने से रास्ता संकरा हो जाएगा और लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि रविवार को ट्रासंफार्मर को लेकर हुए हंगामे के बाद पार्क के नजदीक ट्रासफार्मर लगाने पर सहमति को लेकर लोगों का गुस्सा शांत कराया गया था। लेकीन मंगलवार को पार्क वाली गली में ट्रासफार्मर लगने का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए बताया कि इस ट्रांसफार्मर के यहां लगने से लोगों को आने जाने में परेशानी होगी।

हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि लोगों के विरोध के बाद कार्य रुकवा दिया गया है। मामला विद्युत विभाग से जुड़ा हुआ है। विद्युत विभाग द्वारा खबो से सीधे बिजली कनेक्शन दिया जा सकता है लेकिन सड़क किनारे ट्रासफार्मर लगाने के लिए पहले विद्युत विभाग को पालिका से परमिशन लेनी होगी | विजय प्रताप सिंह (ऐ०ई०) नगर पालिका परिषद हापुड़।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights