लापरवाही की लगी हैट्रिक : 24 घण्टे में संबिदाकर्मी की तीसरी मौत – शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत

गाजीपुर। पावर कारपोरेशन में कार्य कर रहे संविदाकर्मीयों के प्रति लापरवाही की 24 घण्टे में तीन मौत हो दुखद हैट्रिक लग ही गई। अब मामला है भीमापार विद्युत उपकेंद्र का है, जहां उपकेन्द्र से निकल रही बिजली लाइन पर शटडाउन लेकर काम करने गए एक लाइनमैन की करंट की जद में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही शटडाउन के वावजूद लाइनमैन करंट की जद में कैसे आया, यह जांच का विषय बना हुआ है। लोगों की माने तो पावर हाउस पर तैनात एसएसओ की लापरवाही के चलते लाइनमैन की मौत हुई है। फिलहाल अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं।

बताते चले कि बसही मखदुमपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिसके बाद परसों नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। इकरा कुड़वा गांव निवासी 25 वर्षीय संविदा लाइनमैन धीरज प्रजापति आज शटडाउन लेकर ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन जोड़ने के लिए चढ़ा। इस बीच उसमे करंट आ गया। जिसकी जद में आकर वो चिपक गया और फिर सीधे नीचे गिर पड़ा। ये देख हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उसे तत्काल लेकर परिजन सैदपुर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था और उसकी शादी इसी साल होनी तय थी। लेकिन उसके पूर्व ही ये हादसा हो गया।

इस बाबत विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच के लिए उपकेंद्र पर संबंधित अवर अभियन्ता को भेजकर लॉगबुक को तत्काल जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी, अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    यूपीपीसीएल में 6 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, मुख्यालय और ट्रांसमिशन सेक्टर में नई तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 22 जून 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग के छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights