एक और संविदा कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

अलीगढ। बिजली विभाग में संविदा से पेट्रोल मैन के पद पर पदस्थ कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है. मृतक लाइट ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा ही था, तभी उसकी करंट लगने से मौत हो गई. जबकि सविंदाकर्मी विद्युत विभाग में पैट्रोल मैन के पद पर तैनात था. वहीं इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया. मृतक के परिवार ने इस मामले में लापरवाही का आऱोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अलीगढ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के शताब्दी नगर में सोमवार को उस वक्त अफ़रा तफरी मच गई जब विद्युत विभाग में पैट्रोल मेन के पद पर तैनात सविंदाकर्मी को बिजली के पोल पर लाइट ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा दिया करंट की चपेट में आने से सविंदाकर्मी की मौत हो गई. परिवारीजनों ने शव को विद्युत विभाग के कार्यालय पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया. परिवार वालों ने अवर अभियन्ता और लाइनमैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

मृतक के परिवार वालों ने की कार्रवाई की मांग
मौके पर पहुचें परिजनों का आरोप है कि पोल पर चढ़ने का काम लाइनमैन का होता है. इसके बावजूद हरदुआगंज के गांव गुरसिकरन निवासी पेट्रोलमैन जगदीश को बिना सुरक्षा किट पहनाए नियम विरूद्व विद्युत विभाग के पोल पर चढ़ा दिया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. परिवारीजनों का कहना है आरोपी अवर अभियन्ता व लाइनमैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे किसी और व्यक्ति की मौत ना हो।

पूरे मामले को लेकर प्रभात आनंद अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पेट्रोल मेन की विद्युत पोल पर चढ़ने से हादसे में मौत हो गई है, विद्युत विभाग को बड़ी छति हुई है। विभाग की तरफ से जो भी हरजाना दिया जाता है, उसको लेकर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights