शक्ति भवन मुख्यालय पर सत्याग्रह किए जाने से घबराकर आनन फानन में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) द्वारा जारी किया गया शासनादेश

विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ एवं विद्युत मज़दूर संयुक्त मोर्चा द्वारा आगामी 20 फरवरी को प्रत्येक ज़िला/परियोजना पर सत्याग्रह एवं सभा तथा 27 फरवरी को शक्ति भवन, मुख्यालय पर सत्याग्रह किए जाने से घबराकर आनन फानन में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) द्वारा शासनादेश जारी कर किसी भी प्रकार का कार्य बहिष्कार, रैली, आदि करना न केवल अनुचित अपितु अवैधानिक करार दे दिया, ऐसी दशा में कार्मिकों द्वारा आंदोलन में भाग लेने पर उनकी सेवा समाप्त करने धमकी दी है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा में पत्र संख्या-2548/24-पी-2-2023-1(121)/04 दिनांक- 18/01/2024 द्वारा एक शासनादेश जारी करते हुए ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न निगमों में उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (उ०प्र० अधिनियम सं०-30 सन 1966) की धारा (03) की उपधारा (08) के अंतर्गत 06 माह हेतु हड़ताल निषिद्ध किए जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं, जिसके अंतर्गत कार्य बहिष्कार, रैली, आदि करना न केवल अनुचित अपितु अवैधानिक करार दे दिया। इस बाबत में निदेशक (का०प्र० एवं प्रशा०) ने उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के पत्र सं- 736-औ०सं०/202402 (यू०) ए०एस० / 24 दिनांक- 17/02/2024 के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया कि कोई भी आउटसोर्स श्रमिक सत्याग्रह एवं सभा में भाग न ले, अन्यथा उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जायेगी।

उक्त आदेशों के अनुपालन में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के अन्तर्गत विद्युत वितरण मण्डल- हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, अम्बेडकरनगर, गौरीगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बरेली ग्रामीण, बरेली नगरीय, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर में कार्यरत सभी अनुबंधित संविदा/निविदा कर्मियों को परिपत्र जारी कर आदेशित किया कि निर्देशित किया जाता है वे अपने-अपने कार्यस्थल पर ससमय उपस्थित रहें और कारपोरेशन के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का पालन करें। कोई भी संविदा/निविदा कर्मी निगम के विपरीत किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार, या विभागीय हितों के विरूद्ध कोई कार्य नहीं करेगा। यदि कोई भी संविदा/निविदा कर्मी किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य करते हुए या निगम के निर्देश के विपरीत कार्य करते हुए पाया जाएगा तो उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा एवं उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दसकि साथ ही बेसिल ने अपने समस्त प्रोजेक्ट मैनेजर एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षक निर्देशित भी किया कि किसी भी उपकेन्द्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो तथा सुनिश्चित करें कि अनुरक्षण एवं परिचालन का कार्य सुचारु रूप से कार्यान्वित रहे एवं साथ ही जिन कार्मिकों द्वारा आंदोलन में भाग लिया जाता है उनकी सेवा समाप्त करने हेतु उक्त की सूचना तत्काल संबंधित कार्यालय एवं बेसिल कार्यालय को प्रेषित करें।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights