बिजली का बिल निकलवाने आए युवकों ने कंप्यूटर आपरेटर को जमकर पीटा, सीसीटीवी कैमरे में हुई घटना कैद

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर से चंद कदम की दूरी पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को बिल निकलवाने आए लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार की शाम को दो युवक बिजली का बिल निकलवाने के लिए दफ्तर आए थे। लेकिन सर्वर में खराबी के कारण बिल निकलने में देर हो रही थी। इस पर दोनों बबूला हो गए और उसके साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि युवकों ने उसे कुर्सी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट और गुंडागर्दी की यह वारदात दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीडित ऑपरेटर ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ऑपरेटर की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। मारपीट की यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

पुलिस तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी है। नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कार्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights