फर्जी मीटर लगाने के मामले में जांच रिपोर्ट में दोष सिद्व होने के उपरान्त अवर अभियन्ता व अधिशासी अभियंता को बचाने में जुटा बिजली विभाग

बड़ौत। बड़ौली रोड पर स्थित आइस फैक्टरी में फर्जी मीटर लगाने के मामले में जांच रिपोर्ट में दोष सिद्व होने के उपरान्त अवर अभियन्ता व अधिशासी अभियंता द्वितीय को बचाने में जुटा हुआ है। तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शिकायकर्ताओं ने निगम के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक समेत मुख्य अभियंता को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बताते चले कि बड़का रोड निवासी फारूख चौधरी पुत्र शौकत चौधरी ने गत 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता केपी खान को शपथ पत्र पर शिकायत देते हुए आरोप लगाया था बड़ौली रोड स्थित एक आइस फैक्टरी में मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात रहे अवर अभियन्ता ने विभाग को नुकसान पहुंचाते हुए फर्जी मीटर लगा दिया था। जिसमें 6712 रीडिंग स्टोर थी, जिसकी वीडियो बनाकर अधिशासी अभियंता द्वितीय को भी शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने अवर अभियन्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने अधिक्षण अभियन्ता केपी खान को शिकायत की थी। अधिक्षण अभियन्ता ने जांच बैठा दी थी। आरोप है कि एक माह पहले जांच टीम ने विभाग को जांच रिपोर्ट सौंपी दी है लेकिन विभागीय अफसर दोषी अवर अभियन्ता व अवर अभियन्ता को बचाने वाले अधिशासी अभियंता द्वितीय के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब पीड़ित उपभोक्ता फारूख ओर समाजसेवी नरेश शर्मा ने बुधवार को निगम के अध्यक्ष व पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक समेत मुख्य अभियंता को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में मुख्य अभियंता मेरठ राघवेन्द्र यादव ने बताया कि विभाग का नुकसान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इसी सप्ताह के अंदर पूरे प्रकरण में विभाग के नुकसान को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights