ट्रांसफॉर्मर जला तो निलंबित होंगे अभियंता-एमडी शम्भू कुमार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम डिस्कॉम वाराणसी के प्रबन्ध निदेशक शम्भू कुमार ने गुरुवार रात जोन के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गर्मी के दिनों में होने वाली समस्या से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

अभियंताओं को चेतावनी दिया कि ओवरलोडिंग के कारण अगर ट्रांसफॉर्मर फुंकता है, तो सीधे तौर पर अभियंता के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने के लिए सभी अभियंता अभी से तैयारी कर लें।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर अगर फुंकता है, तो उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियन्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ अगर उपकेंद्र में लगा पॉवर ट्रांसफॉर्मर फुंकता है, तो इसके लिए अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी तय करते हुए निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी। अभी से सभी ट्रांसफॉर्मर की क्षमता व उस पर पड़ने वाले लोड का आकलन कर लें। जहां जरूरी हो वहां क्षमता वृद्धि की जाए तथा मरम्मत की जरूरत अगर है तो इसकी मरम्मत व तेल आदि देख लिया जाए।

राजस्व की समीक्षा करते हुए कहा कि दिसम्बर में राजस्व बेहतर था, जनवरी में जो कमी रह गई, उसे देखते हुए फरवरी में और मेहनत करने की जरूरत है। बकाएदारों की बिजली काटने के साथ ही उनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई भी कराएं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights