सेवानिवृत्ति के 23 दिन पूर्व ही अधीक्षण अभियंता यूके सिंह हुए निलम्बित… ट्रेन में सफर के दौरान मिला निलंबन का आदेश

हापुड़। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता यूके सिंह की सेवानिवृत्ति 29 फरवरी को होनी थी। इससे पहले ही निलंबन से निगम में हड़कंप मच गया है। शिकायत भले एक फैक्टरी संचालक ने की हो, लेकिन उस दिन उक्त फीडर से जुड़ी दो अन्य फैक्टरी भी सप्लाई नहीं मिलने से दस घंटे तक बंद रही थीं।

इस खंड के अधिकारियों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं, क्योंकि गढ़ डिवीजन में अधिशासी अभियन्ता और अवर अभियंता भी कटौती की शिकायत पर निलंबित हुए हैं।

दरअसल, अधीक्षण अभियंता की शिकायतें जन प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन में की थी। यही कारण है कि उनकी सेवानिवृत्ति से 23 दिन पहले ही उनका निलंबन किया गया है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह मंगलवार रात को ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे, क्योंकि बुधवार को उन्हें निगम के चेयरमैन की बैठक में शामिल होना था। लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान ही उन्हें निलंबन का आदेश मिला। हालांकि अधीक्षण अभियंता ने बुधवार को खुद के बैठक में ही होने का दावा किया।

एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों का गलत मंशा से किया स्थानांतरण
अधीक्षण अभियंता पर पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण गलत मंशा से करने का आरोप लगा था। उनके कार्यालय से जारी आदेशों के साक्ष्य भी दिए गए, जिसमें पहले स्थानांतरण किया गया और अगले ही दिन उन्हें वापस उसी स्थान पर नियुक्ति दे दी गई।

बिजनेस प्लान के टेंडर में अनियमितता का लगा आरोप
बिजनेस प्लान के टेंडर में अनियमितता का आरोप लगा है। क्योंकि टेंडर निकलने के लंबे समय तक कागज तैयार नहीं हुए। कई ठेकेदार निगम के एक बड़े अधिकारी के यहां भी पहुंचे। उन्होंने कमिशन बढ़ाने का आरोप लगाया था।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि दरअसल, 31 जनवरी की रात्रि करीब 11 बजे मोदीनगर रोड स्थित मैसर्स कृपा राम डेयरी की सप्लाई बाधित हो गई थी। उपभोक्ता ने अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन करीब सवा 11 घंटे तक सप्लाई बाधित रखी गई। इस मामले में उच्चाधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट में भी गलत सूचना दी गई। जिस पर अधीक्षण अभियंता यूके सिंह को तत्काल प्रभाव से (मंगलवार) को निलंबित कर दिया गया था। अब निगम के मुख्य अभियंता ने इस फीडर के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार को भी सप्लाई सुचारू न करने के मामले में दोषी पाया है, जिन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

नीरज कुमार को मिला अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त चार्ज
बुलंदशहर के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार को हापुड़ अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही निलंबित हुए अधीक्षण अभियंता यूके सिंह कोमुरादाबाद से संबद्ध कर दिया गया है।

जांच में दोषी पाया गया है अवर अभियंता
मुख्य अभियंता ए.के जायसवाल के अनुसार विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं करने के मामले में अवर अभियंता योगेंद्र कुमार दोषी पाए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सप्लाई संबंधी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights