बिजली बिल के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला अभी भी पुलिस पकड़ से दूर

बड़ौत। खुद को बिजली विभाग में ठेकेदार व निगम का कर्मचारी बताकर 150 से अधिक उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से पुनः बाहरी तत्व कार्यालय पर सक्रिय हो गए हैं। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर निगम के अफसर ने 650 से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की थी, जिन्होंने कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं किया था।

जब विभाग ने उक्त उपभोक्ताओं के यहां पर कनेक्शन विच्छेदन का अभियान चलाया तो करीब 150 से अधिक ऐसे उपभोक्ता सामने आए, जिनसे पहले ही राजस्व वसूली के नाम पर कुछ बिजली ठेकेदार व बाहरी तत्व तकरीबन 80 लाख रुपयों की ठगी कर चुके थे। अधिशासी अभियन्ता द्वितीय केपी पुरी ने कनेक्शन विच्छेदन के दौरान जब रंछाड़, जिवाना, रहतना, जिवाना, सिरसली, बड़ौत, बिजरौल के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए तो उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।

150 से अधिक उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर ठगे थे 80 लाख रुपये
उपभोक्ताओं का कहना था कि रहतना, निरपुड़ा, जिवाना, रंछाड़ निवासी कुछ बिजली ठेकेदार व बाहरी तत्व उनसे विभाग में बिल जमा कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल चुके हैं। एक बार बिजली बिल जमा कराने के बाद फिर से बिल जमा क्यों करें। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

इस बारे में अधिशासी अभियन्ता, द्वितीय बड़ौत केपी पुरी का कहना है कि कनेक्शन विच्छेदन के लिए चलाए गए अभियान में सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता सामने आए थे, जिनमें एक बिजली ठेकेदार व कुछ बाहरी तत्वों ने बिजली बिल जमा कराने के नाम पर दो से तीन लाख रुपये तक वसूल रखे हैं। वहीं उक्त धनराशि को विभाग में जमा नहीं कराया गया है। ओटीएस योजना की वजह से इस मामले में कार्रवाई रुकी हुई थी। अब बिजली ठेकेदार व बाहरी तत्वों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights