उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की अंधेर, अस्थायी कनेक्शन का पांच महीने का थमा दिया 1.20 करोड़ का बिल

प्रयागराज में बिजली विभाग में कुछ भी संभव है। विभाग ने यमुनापार के रामपुर उपकेंद्र से जुड़े एक अस्थायी कनेक्शनधारी को पांच महीने में एक करोड़ 20 लाख का बिजली बिल भेज दिया। विभागीय की कारस्तानी इतने पर ही नहीं थमी, पीड़िता को बिना उसके आवेदन नौ किलोवाट का कनेक्शन भी जारी कर दिया गया। जब पीड़ित के यहां हर महीने हजारों रुपए का बिजली बिल पहुंचने लगा तो उसने अफसरों के यहां दौड़ लगानी शुरू कर दी लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी दिव्यांग दंपती के साथ न्याय नहीं हो पाया।

नैनी के नेवादा समोगर निवासी 70 वर्षीय पैर से दिव्यांग हरिशंकर पिछले कई महीनों से बिजली विभाग के एसडीओ, एक्सईएन के चक्कर काट रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। हरिशंकर बताते हैं कि उन्होंने नवंबर 2022 में अपनी दिव्यांग पत्नी हीरावती देवी के नाम पर अस्थायी कनेक्शन लिया था। तब मकान निर्माणाधीन था। विभाग ने उन्हें बिना कोई सूचना दिए नौ किलोवाट का कनेक्शन दे दिया। इसके बाद अप्रैल 2023 में उन्हें एक करोड़ 20 लाख 54 हजार 88 रुपए का बिजली बिल भेजा गया। जिसे देखकर दिव्यांग हरिशंकर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हरिशंकर का मकान दो मंजिला है जिसमें सात कमरे हैं। हरिशंकर ने बताया कि बेटा-बहू को मिलाकर उनके परिवार में कुल चार सदस्य ही हैं। ऐसे में विभाग बिजली की इतनी खपत कैसे दिखा रहा है वह समझ नहीं पा रहे हैं। अब हरिशंकर बिल में संशोधन के साथ अपना कनेक्शन एक किलोवाट कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के यहां फरियाद लगा रहे हैं लेकिन उनकी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि एसडीओ और एक्सईएन दुत्कार लगाकर कार्यालय से भगा दे रहे हैं। हरिशंकर ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां करने का निर्णय लिया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    डूब क्षेत्र में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला-बोल, यूपीपीसीएल कार्यालय घेरा

    नोएडा में तनाव, भारी पुलिस-फोर्स व ट्रैफिक व्यवस्था तैनात नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को नोएडा सेक्टर-16ए स्थित यूपीपीसीएल (विद्युत निगम) के…

    घैला पुल पर भीषण हादसा: अनबैलेंस पोल लोडिंग से ट्रैक्टर ड्राइवर जिंदगी की जंग में

    लखनऊ। राजधानी के थाना मड़ियांव क्षेत्र अंतर्गत घैला पुल के पास सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली पर लदे भारी-भरकम बिजली के पोल अचानक…

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights