नामी पत्रकार अपने रूतवे से भ्रष्टाचारियों को बचाने होगे कामयाब या फिर पवन मिश्रा का होगा निलंबन …. भविष्य की गर्त में

इसको लोकतंत्र का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि जहां एक तरफ एक पत्रकार सालों से चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की कलम की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक पत्रकार ही अपने रूतबे से भ्रष्टाचारियों को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहा है… आखिर क्यों… क्या है उसके पीछे मकसद… अपनी कलम से सच्चाई लिखने के बजाय अपनी कलम के ही आड़ में भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अधिकारियों पर दबाव देने के पीछे आखिर उसका क्या मकसद है, यह बताने की जरूरत तो नहीं यह तो कर सर्वविदित है।

जी हां हम बात कर रहे है चिनहट डिविजन में सालों से चल रहे बिलों में हेराफेरी कर करोड़ो की राजस्व की चपत लगाने वाले मास्टरमाइंड पवन मिश्रा और बरकत अली के खिलाफ हाल में ही आवाज प्लस बैनर द्वारा ऊजागर किये गये निजामपुर मल्हौर स्थित मदरसे में हुए बिल घोटाला के विभागीय जांच दो सदस्यीय जांच समिति के सदस्य अधिशासी अभियंता पवन वर्मा एवं अंकिता शुक्ला द्वारा जांच पूरी कर जांच आख्या मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती आशीष अस्थाना के पास भेज दी गई, लेकिन विश्वसूत्रों की माने, तो मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती आशीष अस्थाना के ऊपर एक नामी दैनिक समाचार पत्र के नामी पत्रकार इतना दबाव है कि कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है, ताकि होने वाली कार्यवाही कागजों में ही सिमट कर रह जाये और उपरोक्त भष्ट्राचारीयों का बचाव हो सके।

जबकि आवाज प्लस यह दावा करता है कि मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती को सौंपी गई दो सदस्यीय जांच समिति की जांच आख्या से पवन मिश्रा का निलंबन लगभग तय है। जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने के बाद से चिनहट डिवीजन से मध्यांचल तक हलचल तेज हो गई है जहां एक तरफ निविदा कर्मचारी बरकत अली का निष्कासन अैर दूसरी तरफ सहायक अधिशासी अभियन्ता पवन मिश्र कार्यवाही से बचने के तुरूप का इक्का के रूप में उपरोक्त पत्रकार के माध्यम से दांव पेच अपना रहे है।

अध्यक्ष पावर कारपोरेशन ने विभाग की हुई किरकिरी के बाद कई संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव हटाने के निर्देश के बाद बरकत अली के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई, बल्कि एक प्लान के तहत चिनहट डिवीजन कार्यालय आने के लिए मना कर दिया है, ताकि मामला शान्त होने के बाद फिर उससे कार्य लिया जा सके। जबकि अधिशासी अभियंता खालिद सिद्दीकी का कहना है कि आरोपी निविदाकर्मी बरकत अली को हटा दिया गया है, लेकिन हटाकर निष्कासन किया है अथवा दूसरे स्थान पर कार्य कराया जा रहा है, इसका जबाब मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियन्ता या फिर अधिशासी अभियन्ता तक किसी के पास नहीं, बार बार हटाने सम्बन्धित दस्तावेज सार्वजनिक करने की बात पर एक दूसरे के ऊपर टाल मटोल किया जा सहा है, जिसके कारण उपरोक्त आरोपी निविदाकर्मी बरकत अली आज भी घर बैठे उपभोक्ताओं के साथ ठगी करने में मशगूल हैं।

चिनहट डिविजन में आरोपी संविदा कर्मी बरकत अली के खुलकर काम न कर पाने एवं कुछ निविदाकर्मीयों को हटाने के वाद चिनहट डिविजन की हालात यह है कि सैकड़ों की संख्या में कई महत्वपूर्ण फाइलों का अम्बार लग गया है, जबकि नियमित बाबूओं की संख्या में कोई कमी नहीं…. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपरोक्त डिविजन में संविदा कर्मियोंका कितना महत्व था।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights