अब बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए चलेगा अभियान

आजमगढ़। जिले में एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली विभाग को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। 2055 करोड़ के बकाए के सापेक्ष सिर्फ 117 करोड़ की वसूली हो सकी है। योजना अवधि समाप्त होने के बाद अब विभाग बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाने जा रहा है।

शासन ने बिजली के बकाएदारों की सहूलियत के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक चले अभियान के दौरान बिजली विभाग ने करीब 110.73 करोड़ रुपये का बकाया जमा कराया। अपेक्षित सफलता न मिलने पर योजना की तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई। इस दौरान 13 जनवरी तक विभाग को सात करोड़ रुपये और जमा कराने में सफलता मिली। इस प्रकार 2055 करोड़ रुपये बकाए के सापेक्ष ओटीएस योजना के तहत विभाग ने करीब 117 करोड़ की वसूली की है। अभी भी करीब 1938 करोड़ रुपये बकाया हैं।

ओटीएस योजना के बाद पावर कारपोरेशन अब बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के मूड में है। जनपद में 13 जनवरी तक करीब चार लाख 75 हजार 824 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया है। अब विभागीय टीम कार्रवाई करते हुए बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटेगी। बाद में पूरा बिल जमा करने पर ही कनेक्शन को जोड़ा जाएगा। जनपद में करीब 6888 बिजली चोरी के मामले हैं। जिन पर करीब 6834.26 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारण किया गया है।

तृतीय खंड ने की सबसे ज्यादा वसूली
आजमगढ़। ओटीएस योजना के लाभ के लिए आठ नवंबर से 13 जनवरी तक प्रथम खंड में 10140 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। इनसे 14.70 करोड़ रुपये के बकाया बिल की वसूली की गई। द्वितीय खंड में 19344 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर 28.81 करोड़ रुपये जमा किए। वहीं, तृतीय खंड में 26879 उपभोक्ताओं पंजीयन कराया। इनसे 34.19 करोड़ रुपये की धनराशि की विभाग ने वसूली की। चतुर्थ खंड में 17085 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। 19.22 करोड़ रुपये की बकाया वसूली विभाग ने की। वहीं, पंचम खंड में 9896 उपभोक्ताओं ने 9.41 करोड़ रुपये तथा षष्ठम खंड में 11345 उपभोक्ताओं ने 10.55 करोड़ रुपये जमा किए।

अब बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटा जाएगा। पूरा बिल जमा करने पर ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा। बिना अनुमति कनेक्शन जोड़ने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा- एसके आर्या, अधीक्षण अभियंता, विद्युत प्रथम

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights