मुख्य अभियन्ता के बेटे को मिली थी मर्सिडीज कार, प्रकाश में आया बिजली विभाग की योजना में बड़ा घोटाला

गोंडा। 11वीं राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत योजना में हुए फर्जीवाड़े में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के रिटायर्ड मुख्य अभियंता एसपी करगेती और उनके बेटे प्रतीक करगेती व ठेकेदार ओमवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोंडा में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत योजना में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिटायर्ड मुख्य अभियन्ता तक पहुंच गई है. उप निदेशक समाज कल्‍याण की ओर से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर और उनके बेटे व ठेकेदार के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. बता दें कि योजना में 100 मजदूरों में 36 मजदूरों को फर्जी दिखाकर गबन करने का आरोप है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, साल 2011 में गोंडा के 696 मजदूरों को 11वीं राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत योजना के तहत विद्युतीकरण कराने को लेकर यूपी सिडको द्वारा नोएडा की फर्म मेसर्स ओमवीर सिंह कंपनी को काम दिया गया था. इसको लेकर गाजियाबाद की रहने वाली मेघना चौधरी द्वारा विद्युतीकरण योजना में फर्जीवाड़ा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने और चीफ इंजीनियर के बेटे को मर्सिडीज कार दिए जाने का आरोप लगाया गया।

मंत्री के आदेश पर बैठाई गई जांच
मेघना चौधरी ने इसकी शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से भी की. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आदेश पर तत्कालीन गोंडा जिला अधिकारी द्वारा तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी को जांच कमेटी गठित कर जांच कराने के आदेश दिए थे. वहीं, उपनिदेशक समाज कल्याण देवीपाटन गोंडा केएल गुप्ता के नेतृत्व टीम ने जांच की तो पता चला कि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया।

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पाया गया
मेसर्स ओमवीर सिंह कंपनी के मालिक ठेकेदार ओमवीर सिंह द्वारा टेंडर लेने को लेकर लगाया गया अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया. इसमें पाया गया कि जो अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया था उसे नोएडा प्राधिकरण द्वारा जारी ही नहीं किया गया था. फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर करोड़ों रुपये का टेंडर यूपी सिडको द्वारा ले लिया गया।

मर्सिडीज कार गिफ्ट में दी गई
वहीं, जिले के 696 मजदूरों में से 100 मजदूरों में विद्युतीकरण पूरा कराने की बात कही. इसमें पाया गया कि 100 में से 36 प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए. जांच टीम ने खुलासा किया कि 2019 मॉडल की एक मर्सिडीज कार मेसर्स ओमवीर सिंह के मालिक व ठेकेदार ओमवीर सिंह द्वारा उत्तर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के रिटायर्ड मुख्य अभियंता गोंडा एसपी करगेती के बेटे प्रतीक करगेती को गिफ्ट में दी गई थी।

उप निदेशक समाज कल्‍याण विभाग द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर
सर्किल ऑफिसर नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 100 मजदरों में विद्युतीकरण का काम हुआ था. इसमें फर्जीवाड़ा पाया गया है. इसको लेकर उपनिदेशक समाज कल्याण देवी पाटन मंडल केएल गुप्ता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. पूरे मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव को दी गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights