‘निकम्मा’ क्यों था गैर हाजिर? संजय निरुपम ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना

मुंबई। कांग्रेस पार्टी मे बगावत का बिगुल बजाने वाले नेता संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि निकम्मा राहुल गांधी की रैली में क्यों गैर हाजिर था। संजय निरुपम ने पिछले हफ्ते मुंबई में हुई राहुल गांधी की रैली में अपनी गैर हाजिरी पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में यह बात कही है।

संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा ”राहुल गांधी की मुंबई में हुई रैली के दौरान मेरी गैर हाजिरी को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं और जो संदेह किया जा रहा है वह बेमतलब है, जरूरी पारिवारिक समारोह की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त था, उन्हें (राहुल गांधी) को इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, वह (राहुल गांधी) मेरे नेता हैं और मेरे लिए हमेशा रहेंगे। लेकिन निकम्मा क्यों गैर हाजिर था?’

हालांकि संजय निरुपम अपने ट्वीट में किस कांग्रेस नेता को निकम्मा कह रहे हैं? इसके बारे में उन्होंने साफ तौर पर नहीं कहा है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि संजय निरुपम ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के बारे में यह लिखा है।

संजय निरुपम ने कुछ दिन पहले पार्टी से नाराज होकर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के करीबी वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा था। संजय निरुपम अपने करीबी नेताओं को विधानसभा का टिकट नहीं दिए जाने की वजह से पार्टी से नाराज चल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र नहीं दिया है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ में 12 वर्षीय बच्चा 33,000 वोल्ट लाइन से झुलसा — सिस्टम की लापरवाही की पोल खोलती रिपोर्ट

    लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड, शिवनगर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने बिजली विभाग की लापरवाही और खतरनाक व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। छत पर खेल रहे…

    मेडा–बिजली विभाग की लापरवाही उजागर! ₹10–10 हजार का जुर्माना नोटिस, एनसीआरटीसी को सख्त चेतावनी

    मेरठ, 05 दिसंबर (प्र.)। शहर की सड़कों पर फैले मलबे, उड़ती धूल और अधूरे निर्माण कार्यों पर आखिरकार नगर निगम का हंटर चला है। नगर निगम ने शहर में फैली अव्यवस्थाओं…

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights