“मरणासन्न किसान” पर किया गया ट्वीट किरकिरी होते देख प्रियंका ने डिलीट किया अपना ही ट्वीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ यूपी की हर घटना पर तीखे तीर छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की एक मामले ने किरकिरी करा दी। उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी में बवाल के दौरान जमीन पर पड़े युवक का वीडियो देख उन्होंने सरकार पर लानतें बरसा दीं लेकिन दूसरे वीडियो में वही कथित ‘मरणासन्न किसान’ पुलिस से बचकर भागता नजर आया तो प्रियंका को थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

ट्रांसगंगा सिटी की जमीन पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की टीम कब्जा लेने पहुंची तो वहां किसानों ने बवाल कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाकये पर सियासत भी गर्मा गई और प्रियंका ने एक वीडियो को सरकार पर हमले का आधार बना लिया। इस वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी। प्रियंका ने ट्वीट किया- ‘उप्र के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?’

इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया। उसमें दिख रहा है कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीन पर पड़ा था और मौका मिलते ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिप्पणी शुरू कर दी। यह देख थोड़ी देर में ही कांग्रेस महासचिव को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

उन्नाव में लाठीचार्ज से बढ़ गई राजनीतिक गर्माहट
उन्नाव के ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट में बढ़ी दर से भूमि का मुआवजा मांग रहे किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज से राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा को किसान विरोधी तक करार दे दिया है। ट्विटर पर भी सरकार विरोधी बयानों का सिलसिला तेज हो गया है। बता दें कि उन्नाव जिले की ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का आक्रोश शनिवार को निर्माण की तैयारी देख फूट पड़ा था। किसानों ने साइट पर यूपीसीडा के महाप्रबंधक अभियंत्रण को घेर लिया। मजदूरों को भी भगा दिया। बस, कार व जेसीबी में तोड़फोड़ की। जेसीबी चालक घायल हो गया। अफसरों के समझाने की कोशिशों के बीच पथराव शुरू हो गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पथराव में सीओ सिटी, एएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाठीचार्ज में 15 किसान घायल हो गए थे।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    आईटी कैडर का ‘महाभारत’: एक साल तक सोता रहा सिस्टम, फिर 24 अभियंताओं का सामूहिक तबादला! आखिर UPPCL में चल क्या रहा है?

    जुलाई 2023 में बनी नीति, जून 2024 में जागा प्रशासन; आखिर UPPCL में आईटी कैडर के नाम पर क्या खेल चल रहा है? आईटी कैडर या प्रशासनिक प्रयोगशाला? UPPCL के आदेशों…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights