नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार की तैयारी, दिल्ली-NCR में सफर होगा आसान

नोएडा [कुंदन तिवारी]। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सफर करने वाले दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए जल्द ही मेट्रो के जरिये सफर करना आसान हो जाएगा। दरअसल, नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line) का विस्तार सेक्टर-71 से नॉलेज पार्क-5 तक करने जा रही है। NMRC अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो का यह विस्तार दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक का निर्माण होगा, वहीं दूसरे फेज में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 से नॉलेज पार्क-5 तक विस्तार होगा।

पहले फेज के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति नवंबर के अंतिम सप्ताह में या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में परियोजना को मंजूरी देने के लिए एनएमआरसी से कैबिनेट नोट्स मांगे थे, जिन्हें एनएमआरसी प्रबंधन ने जारी कर दिया है। मंजूरी मिलते ही तीन माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ढाई साल में सिविल कार्य पूरा किया जाएगा।

जानकारों की मानें तो पहले फेज के निर्माण में 1,064 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना पर तीन लाख से अधिक आबादी को फायदा होगा। एनएमआरसी सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5, ग्रेटर डिपो से बोड़ाकी, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन स्थित नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो तक का विस्तार करेगी। इसमें पहले फेज में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक विस्तार किया जाएगा।

वहीं, इस मुद्दे पर पीडी उपाध्याय (कार्यकारी निदेशक, एनएमआरसी) ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन के विस्तार के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाली मेट्रो का दो फेज में काम पूरा करने के लिए कैबिनेट नोट्स मांगा गया था। इसे शासन के पास भेज दिया गया है।

यहां पर बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार से दिल्ली के साथ गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के लोगों को भी फायद होगा। इससे मेट्रो यात्री ग्रेटर नोएडा तक बिना ऑटो-बस सेवा लिए जा सकेंगे।

गौरतलब हैकि नोएडा मेट्रो रेल निगम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो नए प्रस्तावित रूट (नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिक गार्डन और ग्रेटर नोएडा स्थित एक्वा लाइन डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक) पर लाइट मेट्रो (Light Metro) का संचालन करेगी। दोनों रूटों पर टेक्नो इक्नॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Techno Economic Feasibility Report) तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इससे न केवल 50 फीसद खर्च कम हो जाएगा, बल्कि समय भी कम लगेगा। दिल्ली में तो लाइट मेट्रो के तहत ट्रैक का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपीपीसीएल में 6 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, मुख्यालय और ट्रांसमिशन सेक्टर में नई तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 22 जून 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग के छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता…

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights