ठगी के लिए देते थे एक लाख रुपये, दिल्ली में बैठ कनाडा करते थे फोन

कनाडा मूल के लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले दिल्ली के मोती नगर इलाके के फर्जी कॉल सेंटर में लोगों को मोटी तनख्वाह दी जा रही थी। यहां काम करने वालों को एक लाख रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक वेतन पर रखा गया था।

मोती नगर इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से गिरफ्तार सभी 32 लोग यहां काम कर रहे थे। इन 32 लोगों में तीन फ्लोर मैनेजर शामिल हैं जो सीधे कॉल सेंटर चलाने वाले पांच मालिक राजा, पंकज, सुशील, नवीन और दिव्यम अरोड़ा के संपर्क में रहते थे।

अंग्रेजी में लेते थे साक्षात्कार: गिरफ्तार किए गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि है कॉल सेंटर के संचालकों ने समाचार पत्रों में नौकरी के लिए विज्ञापन दिया था। इसके बाद वह वहां काम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने साक्षात्कार का एक प्रारूप तैयार किया हुआ था जो कनाडा में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी भाषा में होता था। इस प्रारूप को केवल वह बच्चे की पास कर पाते थे, जिनकी अंग्रेजी भाषा बहुत अच्छी होती थी।

पांच महीने पहले ही किराए पर ली थी जगह : फरार आरोपी राजा, पंकज, सुशील, नवीन और दिव्यम आरोड़ा ने तीन माह पहले कॉल सेंटर शुरू किया था। जहां सेंटर चल रहा था वह जगह पांच माह पहले किराए पर ली थी। इसके लिए एक फर्जी कंपनी बनाई। इसी की आड़ में पांचों दोस्त ठगी करते थे। अपना दूरसंचार प्रोग्राम तक तैयार कर रखा था आरोपियों ने अपना दूरसंचार प्रोग्राम तैयार कर लिया था, जिसकी मदद से वह दिल्ली में बैठकर लोगों को फोन करते थे और फोन उठाने वाले के मोबाइल पर फोन नंबर कनाडा का ही दिखाई देता था। आरोपियों के पास से दर्जनों कंप्यूटर मिले हैं। टेलिकॉलर को 25 से 40 हजार रुपये तक देते थे कॉल सेंटर में लोगों की तनख्वाह 15 हजार से एक लाख तक है। फ्लोर मैनेजर का वेतन एक लाख से ज्यादा तो दो का 80 हजार रुपये है। ज्यादातर टेलिकॉलर की सैलरी 25 से 40 हजार के बीच में रखी गई थी। वहीं डाटा जमा करने वालों को 15 हजार देते थे।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights