फारूक अब्दुल्ला को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं, पीएसए के तहत हैं बंद

संसद के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला शामिल नहीं हो सकेंगे। पीएसए के तहत श्रीनगर स्थित आवास में निरुद्ध नेकां नेता को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली है। रविवार को दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में नेकां सांसद जस्टिस हसनैन मसूदी तथा अन्य पार्टियों के नेताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए उन्हें संसद में भाग लेने की अनुमति देने की मांग रखी। पीडीपी ने अभी संसद सत्र में भाग लेने पर फैसला नहीं किया है।

मसूदी ने बताया कि पार्टी के एक अन्य सांसद मोहम्मद अकबर लोन सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद रणनीति तय की जाएगी कि संसद सत्र में भाग लेना है या नहीं। उन्हें संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति देने की आवाज बुलंद की जाएगी। कहा कि फारूक अब्दुल्ला निर्वाचित जन प्रतिनिधि हैं। श्रीनगर की जनता का यह अधिकार है कि उनकी बात उनके सांसद संसद में उठाएं। जनता के साथ-साथ सांसद को भी उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

उधर, लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पर पार्टी से निकाले गए पीडीपी के राज्यसभा सदस्य नजीर अहमद लावे ने बताया कि वह संसद सत्र में हिस्सा लेंगे। ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि वह सत्र में भाग न लें सकें। अब यह पीडीपी को तय करना है कि वह मामले में क्या स्टैंड लेती है।

राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बिल की प्रति फाड़कर लावे सुर्खियों में आए थे। एक अन्य राज्यसभा सदस्य फैय्याज मोहम्मद मीर के संसद सत्र में शामिल होने पर भी संशय है। पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल सदस्यों के संसद सत्र में भाग लेने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. शमशेर सिंह मन्हास भी सत्र में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उधमपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद पहले से दिल्ली में हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 BIG BREAKING | जेहटा में 500 MVA ट्रांसफार्मर कांड: करोड़ों की चपत, पावर कॉरपोरेशन की “सुरक्षा व्यवस्था” पर बड़ा सवाल! आखिर जिम्मेदार कौन?

    जेहटा उपकेंद्र में 500 MVA ट्रांसफार्मर फुंका, 30 करोड़ की चपत? जिम्मेदार कौन! ऊर्जा विभाग में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ के 400/220/132…

    यूपी में बिजली संकट पर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को दी जवाबदेही की चेतावनी

    प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था अधिक जवाबदेह और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights