महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन ‘जनता के साथ धोखा’, याचिका दाखिल

वकील के माध्यम से दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि, भाजपा (BJP) से गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना (Shiv Sena) के रुख में बदलाव लोगों द्वारा NDA में जताए गए भरोसे के साथ विश्वासघात है.

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में एक याचिका दायर कर महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच चुनाव बाद गठबंधन को सत्ता हासिल करने के लिए मतदाताओं से की गई ‘धोखेबाजी’ घोषित करने की मांग की गई है.

शिवसेना के रुख में बदलाव मतदाताओं द्वारा NDA में जताए गए भरोसे के साथ विश्वासघात है
इस याचिका के अगले कुछ दिनों में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की उम्मीद है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के रुख में बदलाव कुछ और नहीं बल्कि मतदाताओं द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जताए गए भरोसे के साथ विश्वासघात है.

महाराष्ट्र में मंगलवार को लगा दिया गया राष्ट्रपति शासन
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा केंद्र को भेजी गई उस रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा तमाम प्रयास करने के बावजूद राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थिर सरकार का गठन असंभव है.

याचिका में केंद्र और राज्य को यह निर्देश देने की मांग की गई है
प्रमोद पंडित जोशी की तरफ से दायर जनहित याचिका में केंद्र और राज्य को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वे शिवसेना, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की तरफ से तय किए जाने वाले मुख्यमंत्री की नियुक्त करने से बचें.

अनैतिक है शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का यह कृत्य
अधिवक्ता बरुन कुमार सिन्हा द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया, ‘शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का यह कृत्य अनैतिक और सरकार बनाने के लिए दावे की संवैधानिक योजनाओं के विरोधाभासी हैं….’

सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं शरद पवार
इसके साथ ही गुरुवार को यह संभावना जताई गई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार 17 नवंबर को दिल्ली में मुलाकात कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना से गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं. सूत्रों ने अनुसार, कांग्रेस और राकांपा शिवसेना के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने पर काम करेंगे, जिस पर सोनिया गांधी और शरद पवार की बैठक के दौरान चर्चा होगी.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights