झारखंड में बीजेपी-AJSU का गठबंधन टूटा! AJSU के रुख से अमित शाह नाराज़

आजसू (AJSU) 17 सीटों की मांग को लेकर अड़ी थी, लेकिन बीजेपी (BJP) उसे 10 से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी. दिल्ली में गुरुवार को अमित शाह (Amit Shah) के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया गया.

रांची. झारखंड में बीजेपी (BJP)-आजसू (AJSU) का गठबंधन टूट (BJP-AJSU Alliance) गया है. सीट शेयरिंग (Seat Sharing) के पेंच में फंसकर दोनों पार्टियों के बीच का ये गठबंधन टूटा (Coalition Break) है. दरअसल आजसू 17 सीटों पर अड़ी थी, लेकिन बीजेपी उसे 10 से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी. दिल्ली में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया गया. जानकारी के मुताबिक अमित शाह आजसू के पल-पल बदलते रूख से नाराज थे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास (CM Raghuvar Das) रांची में कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकते हैं.

इससे पहले सोमवार को आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी को गठबंधन पर स्थिति साफ करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन पर बातचीत जारी थी कि इस दौरान बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पहले बीजेपी ने लिस्ट निकाली, जिसके बाद हमने भी अपनी जारी की. उन्होंने कहा कि मैंने 17 सीटों की सूची बीजेपी नेतृत्व को सौंपी, जिसपर बीजेपी नेतृत्व को फैसला लेना है.

कुछ सीटों को लेकर बीजेपी-AJSU के गठबंधन में गांठ पड़ गई

बता दें कि अभी तक बीजेपी ने 53 और आजसू ने 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इनमें से सिमरिया, सिंदरी, मांडू, चक्रधरपुर, लोहरदगा, चंदनकियारी और छतरपुर पर दोनों के प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं. चक्रधरपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा मैदान में हैं. यहां आजसू ने उनके खिलाफ रामलाल मुंडा को मैदान में उतारा है. जानकारी के मुताबिक इन्हीं सीटों को लेकर गठबंधन में गांठ पड़ गई. दोनों दल इन सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हट रहे.

उधर, एनडीए में शामिल बीजेपी की एक अन्य सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) हर हाल में जरमुंडी सीट अपने लिए चाहती थी, लेकिन बीजेपी ने वहां भी अपना उम्मीदवार उतार दिया. जिसके बाद एलजेपी ने भी झारखंड चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी-आजसू गठबंधन के तहत मैदान में उतरे थे. और सूबे की कुल 14 सीटों में 13 पर जीत हासिल की थी. 12 पर बीजेपी और एक सीट गिरिडीह में आजसू को जीत हासिल हुई थी. लेकिन विधानसभा चुनाव में ये गठबंधन आगे नहीं बढ़ पाया. 2014 के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में आजसू ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से पांच पर उसे जीत मिली थी.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का…

    ⚡ बड़ी खबर: PVVNL में केबल घोटाले का आरोप, ठेकेदार पर गंभीर सवाल

    मुजफ्फरनगर। PVVNL में एक बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं, जिसमें एक ठेकेदार कर्ण सिंह (फर्म मेसर्स कर्ण सिंह) पर UPPTCL से केबल चोरी कर उसे वितरण उपकेंद्रों पर…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights