ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निर्मित इस उपकेंद्र पर लगभग 6.71 करोड़ रुपये की लागत आई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने बटन दबाकर फीडर संचालन की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि नए विद्युत उपकेंद्र से लगभग 10 गांवों के करीब 1800 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के चालू होने से ऐंचोड़ा कम्बोह विद्युत उपकेंद्र पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या में राहत मिलेगी और क्षेत्र में अधिक सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नया विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देगा और लोगों को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी संतोष देवी एवं ममता देवी को आवास की चाबियां वितरित की गईं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को मिनी बीज किट प्रदान की गई, जबकि स्वयं सहायता समूह की सफल विद्युत सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईसीडीएस विभाग की ओर से गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ रचना यादव ने किया।

UPPCL MEDIA

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights