राफेल पर कांग्रेस ने झूठ फैलाया, देश से माफी मांगें राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राफेल डील Rafale Deal) मामले में दायर की गई सभी पुनर्विचार याचिकाओं को गुरुवार को खारिज कर दिया है. साथ आपराधिक मानहानि केस में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को राहत दी है.

नई दिल्‍ली. राफेल विमान सौदे (Rafale deal) से जुड़े आपराधिक अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने राहुल गांधी की माफी स्‍वीकार कर ली. साथ ही इस डील से जुड़ी सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी हैं. इसके बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi shankar prasad) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस ने झूठ फैलाया है. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्‍य जीत है.

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके हाथ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में रंगे हैं. देश की सुरक्षा से जिन्होंने खिलवाड़ किया है. वो अपने प्रायोजित राजनीतिक कार्यक्रम को कोर्ट में न्याय की गुहार से रूप में प्रस्तुत कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले पर पूरी प्रक्रिया को जांचा और उसे सही बताया. दाम की प्रक्रिया को भी जांचा और सही बताया. सुप्रीम कोर्ट ने ऑफसेट की प्रक्रिया को भी सही ठहराया है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने झूठ में फ्रांस के पूर्व और मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम भी शामिल किया.

‘पीएम के खिलाफ अभियान चलाया’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब ये (कांग्रेस) सुप्रीम कोर्ट से हार गए तो इन्होंने इसे लोकसभा चुनाव में अपना मुख्य मुद्दा बनाया. राहुल गांधी ने तो यहां तक कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे लोकप्रिय और ईमानदार नेता को चोर कहा है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोला है. हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया. भारत की विदेशों में साख को घटाने की कोशिश की.

‘वो कौन सी ताकतें थीं, जो राहुल के पीछे खड़ी थीं’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसलिए आज राहुल गांधी को देश से माफी मांगने की जरूरत है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आज मानहानि मामले पर माफी मांगने पर आपको छोड़ा है. उन्‍होंने कहा कि कोर्ट से बचने के लिए राहुल गांधी ने माफी मांगी. कोर्ट ने तो माफ़ी मांगने पर आपको छोड़ दिया, लेकिन क्या देश की जनता से आंख मिलाने के लिए माफी मांगेंगे आप? उन्‍होंने कहा कि आज देश यह जानना चाहता है कि वो कौन सी ताकतें थीं, जो राहुल गांधी के पीछे खड़ी थीं.

राजनाथ सिंह ने भी बोला हमला
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्‍वागत किया है. उन्‍होंने कहा कि यह हमारी सरकार के कदम का समर्थन है. फैसले लेने की हमारी सरकार की पारदर्शिता को सुप्रीम कोर्ट से स्‍वीकृति मिली है. राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि रक्षा से जुड़े मामलों पर कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन दुर्भाग्‍यवश कुछ लोगों ने निजी फायदे के लिए ऐसा किया. उन्‍होंने प्रधानमंत्री को कदनाम करना चाहा. मैं कहना चाहूंगा कि ऐसा खासतौर पर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं के द्वारा किया गया.

मीनाक्षी लेखी ने दायर की थी याचिका
बता दें कि राहुल गांधी पर आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए राफेल डील (Rafale Deal) मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तोड़-मरोड़कर पेश किया. इससे कोर्ट की अवमानना हुई. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है.

इस याचिका में राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से लोगों के सामने रखने की कोशिश की. राहुल गांधी ने राफेल के मामले को जिस तरह से लोकसभा चुनाव के समय गलत तरीके से पेश किया उससे कोर्ट की अवमानना हुई है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights