महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस सहित BJP नेताओं की बैठक शुरू, तीन दिनों तक चलेगी चर्चा

महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) के बाद मुंबई में पहली बार आगे की रणनीति को लेकर सभी बीजेपी विधायकों (MLA) की बैठक हो रही है. जिसमें समर्थन देने वाले सभी निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं.

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के दादर (Dadar) स्थित बीजेपी दफ्तर (BJP Office) में पार्टी विधायकों की बैठक शुरू हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक यह बैठक गुरुवार से अगले तीन दिनों तक चलेगी. बैठक में देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन मजबूत करने और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

वहीं बैठक में किसानों को मदद पहुंचाने की चर्चा भी की जाएगी. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर भी बात करेंगे. बता दें कि चुनाव के बाद मुंबई में पहली बार आगे की रणनीति को लेकर सभी विधायकों की बैठक हो रही है. जिसमें समर्थन देने वाले सभी निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं.

शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की समन्वय समिति की पहली बैठक
इससे पहले शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की समन्वय समिति की पहली बैठक गुप्त स्थान पर सम्पन्न हुई. इस बैठक में शिवसेना की तरफ से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे शामिल हुए. कांग्रेस की तरफ से मानिकराव ठाकरे और पृथ्वीराज चौहान दिखे तो एनसीपी की तरफ से नवाब मलिक, छगन भुजबल और जयंत पाटिल मीटिंग का हिस्सा बने. तीनों ही पार्टियों की पुरजोर कोशिश है कि नई सरकार बनाने के पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया जाए, जिसके तहत सरकार चलाने में आसानी हो, साथ ही साथ विभागों के बंटवारे पर भी मंथन जारी है.

प्रो-मुस्लिम या प्रो-हिंदू के एजेंडे से बनाई दूरी
शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी द्वारा बनाए गए इस नए गठबंधन में कोशिश यह है कि जरूरी मुद्दों को शामिल किया जाए. जिसमें किसानों की समस्याओं से लेकर महाराष्ट्र के विकास तक को तरजीह दी जाए, जबकि मेनिफेस्टो में प्रो-मुस्लिम या प्रो-हिंदू के एजेंडे को इस कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से दूर रखने की कोशिश की जा रही है. हालांकि सभी पार्टियों ने साफ कर दिया है कि इस कार्यक्रम को बनाने में कुछ समय लग सकता है और ऐसे में वह कोई भी कदम फूंक-फूंक कर रखेंगे.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights