कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 5वीं के स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या

अंकित मां-बाप का इकलौता चिराग था. वह जिस रात घर से जागरण देखने गया उस दिन उसके माता-पिता (Parents) घर में मौजूद नहीं थे. वे पटना (Patna) से बाहर गए हुए थे.

पटना में मासूम की हत्या. मृत छात्र अंकित
पटना में मासूम की हत्या. मृत छात्र अंकित

पटना. राजधानी में एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या (beaten-to-death) कर दी गई है. घटना जक्कनपुर थाना (Jakkanpur Thana) क्षेत्र के पुरंदरपुर इलाके के भरत लाल टेंट हाउस गली की है. बताया जा रहा है कि मोहल्ले में जागरण कार्यक्रम (Jagran Programme) के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था. इसपर पांचवीं के छात्र अंकित की बर्बरता से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस दिल दहला देने वाली घटना में अंकित का चचेरा भाई सूरज भी घायल है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल 8 लोगों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों के बारे में बताया जा रहा कि वे छपरा कॉलोनी के रहने वाले हैं.

घटना के वक्‍त माता-पिता नहीं थे मौजूद
बता दें कि अंकित मां-बाप की इकलौती संतान था. वह जिस रात घर से जागरण देखने गया उस दिन उसके माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, वे पटना से बाहर गए हुए थे. उन्हें अपने बच्चे के बारे में खबर मिली तो वे भागकर पटना पहुंचे, जहां उन्‍हें बेटे की मौत की ही खबर मिली.

आगे की कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि देवी जागरण के समारोह में मंगलवार की रात 14 साल के अंकित और उसके चचेरे भाई 17 साल के सूरज की आगे की कुर्सी पर बैठने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ. इसके बाद युवकों ने दोनों चचेरे भाइयों की बुरी तरह पिटाई कर दी और उन्हें मरणासन्न स्थिति में सड़क पर फेंक दिया.

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी जानकारी
बताया जा रहा है कि परिजनों को सूचना मिली तो वे दोनों भाइयों को लेकर पीएमसीएच चले गए, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी. जानकारी के अनुसार अंकित की मौत के बाद पीएमसीएच प्रबंधन ने टीओपी प्रभारी अमित कुमार को ये सूचना दी. इसके बाद टीओपी प्रभारी ने थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी.

आरोपियों की पहचान नहीं कर पाए परिजन
इसके बाद अंकित के घर का पता लेकर पुलिस ने परिजनों से मुलाकात की और आरोपितों की पहचान कराने को कहा, लेकिन वे नहीं बता सके कि दोनों को किसने मारा? हालांकि जक्कनपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपितों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights