बदसलूकी मामले में डीएम अमेठी पर गिरी गाज, योगी सरकार ने हटाया

यूपी सरकार (UP Government) ने प्रशांत कुमार शर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत (Waiting) कर दिया है. वहीं उनकी जगह अरुण कुमार (Arun Kumar) अमेठी के नए डीएम बनाए गए हैं. बता दें बीजेपी नेता (BJP Leader) के बेटे की हत्या (Murder) के बाद पोस्टमार्टम (Postmortum) के दौरान आक्रोशित भीड़ को समझाने की बजाए अमेठी के डीएम प्रशांत अपना आपा खो बैठे थे. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी में बदसलूकी मामले में डीएम प्रशांत कुमार शर्मा (DM Prashant Kumar Sharma) पर गाज गिरी है. यूपी सरकार (UP Government) ने प्रशांत शर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत (Waiting) कर दिया है. वहीं उनकी जगह अरुण कुमार (Arun Kumar) अमेठी के नए डीएम बनाए गए हैं. अरुण कुमार अब तक मुरादाबाद विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे. बता दें बीजेपी नेता (BJP Leader) के बेटे की हत्या (Murder) के बाद पोस्टमार्टम (Postmortum) के दौरान आक्रोशित भीड़ को समझाने की बजाए अमेठी के डीएम प्रशांत कुमार (DM Prashant Kumar) अपना आपा खो बैठे. डीएम ने आक्रोशित भीड़ के बीच मृतक सोनू सिंह के चचेरे भाई और पीसीएस अधिकारी सुनील सिंह का कॉलर पकड़कर खींचा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर डीएम को उनके कर्तव्य का एहसास कराया. अपने ट्वीट में स्मृति ईरानी ने डीएम अमेठी को टैग करते हुए लिखा है, “विनयशील एवं संवेदनशील बनें हम यही प्रयास होना चाहिए. जनता के हम सेवक है, शासक नहीं.”

डीएम अमेठी का स्मृति ईरानी को रिप्लाई
इसके बाद डीएम अमेठी प्रशांत कुमार ने टि्वटर पर स्मृति ईरानी की पोस्ट का रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा है, ” मैडम, आपके निर्देशन में अमेठी प्रशासन जनता की सहायता के लिए हमेशा तैयार है. ये सुनील सिंह हैं, जो संबंधित व्यक्ति हैं और परिस्थिति का खुद बयां कर रहे हैं.” इसी पोस्ट में डीएम अमेठी ने सुनील सिंह के बयान का वीडियो भी पोस्ट किया है.

जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें सुनील सिंह कहते दिख रहे हैं, “उन्होंने खबर चलती देखी कि जिसमें दिखाया जा रहा था कि जिलाधिकारी, अमेठी द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. ये एडिटेड वीडियो है. जिलाधिकारी महोदय ने हमारी सारी समस्याओं को बिंदुवार सुना, देखा और हर तरह से जितना भी संभव मदद हो सकती है, आश्वासन दिया. जिलाधिकारी महोदय से हमारे व्यक्तिगत संबंध हैं और कई वर्षों से रहे हैं.”

उधर डीएम अमेठी इसी तरह की एक पोस्ट अपने टि्वटर हैंडल से भी पोस्ट की गई है, जिसमें लिखा गया है कि सभी वीडियो पूरी तस्वीर बयां नहीं करते. धन्यवाद सुनील सिंह सच बोलने के लिए. अमेठी प्रशासन हमेशा अमेठी की जनता की सहायता के लिए उपस्थित है.

उधर इस घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाड्रा ने डीएम से उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है.प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर डीएम की बदसलूकी का वीडियो पोस्ट कर पूछा है, “ये कौन सा व्यवहार है DM साहेब? इस video में अमेठी के कलेक्टर महोदय जिस व्यक्ति से दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उनके भाई की कल बदमाशों ने हत्या कर दी थी. भाजपा सरकार में प्रशासन का बल अपराधियों पर तो नहीं चलता है; लेकिन पीड़ित परिवार के लोगों से इस तरह का शर्मनाक व्यवहार आए दिन होता है.”

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights