ग्रेटर नोएडा के मशहूर ग्रैंड वेनिस मॉल पर छापेमारी, संचालक सहित तीन लोग हिरासत में

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के मशहूर ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall) में चल रहे हुक्का बार (Hookah Bar) पर पुलिस (Police) ने देर शाम छापेमारी की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में युवक युवती मिले। इनमें स्थानीय कॉलेजो में पढने वाले छात्र और छात्राएं काफी संख्या में थे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने हुक्काबार संचालक संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

मामला सेक्टर बीटा दो कोतवाली क्षेत्र का
पुलिस ने पूछताछ के बाद इन्हें भी उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया और हुक्का बार को सील कर दिया। बता दे कि शहर के मॉलों में पूर्व में भी अवैध रूप से हुक्काबारों की संचालन की खबरें आती रही है। कई पर पुलिस ने कार्रवाई कर खुलासा भी किया था। मामला सेक्टर बीटा दो (Beta-2) कोतवाली क्षेत्र (Police station) का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली थी कि ग्रैंड वेनिस मॉल में भी अवैध रुप से हुक्का बार चलाया जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों को सूचना व चेतावनी देकर छोड़ दिया
मंगलवार देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमार की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस को बड़ी संख्या में लडके लडकियां मिले। इनमें कई शहर के कॉलेज, विवि के छात्र भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके परिजन को सूचना व चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, मौके से संचालक समेत तीन लोगों को पकडा। इन्हें पुलिस ने उनके परिजन की सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया।

इस संबंध में एसपी देहात रण विजय सिंह का कहना है कि हुक्का बार की शिकायत मिलने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। मौके पर मिले लड़के लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हुक्का बार सील कर दिया गया है, लेकिन संचालक आदि को उनके परिजन को बुलाकर सुपुर्द किया गया है। मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की गई।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights