शिवसेना के बाद दो और पार्टियों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

झारखंड में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले ही क्षेत्रीय दलों के साथ बीजेपी की तकरार शुरु हो गई है। महाराष्ट्र में पहले हीं शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है और अब झारखंड में आजसु और लोक जनशक्ति पार्टी ने साथ छोड़ दिया।

नई दिल्ली: झारखंड में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले ही क्षेत्रीय दलों के साथ बीजेपी की तकरार शुरु हो गई है। महाराष्ट्र में पहले हीं शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है और अब झारखंड में आजसु और लोक जनशक्ति पार्टी ने साथ छोड़ दिया। कल तक झारखंड में एनडीए के साथ ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी यानी आजसु साथ-साथ सियासत कर रही थी लेकिन आज अब आंखें दिखा रही है।

ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन ने उन चार सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है जहां बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया है। आजसु का कहना है बीजेपी चाहती है सिर झुकाकर सलाम बजाकर उनके फैसले को हम स्वीकार कर ले लेकिन आजसु ने सारा समीकरण बिगाड़ दिया।

80 में से 9 सीटें बीजेपी देना चाहती थी लेकिन आजसू 14 पर अड़ी थी। सीटों के इस नए समीकरण को बीजेपी सुलझा ही रही थी कि लोकजन शक्ति पार्टी ने इसे और उलझा दिया। राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने एलान किया कि वो झारखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

एलजेपी की बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई जिसके बाद राम विलास पासवान की पार्टी ने झारखंड की 81 में से 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया।

अब झारखंड की हालत को ऐसे समझिए। कांग्रेस के साथ आरजेडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा है। मुकाबले में बीजेपी अकेली खड़ी है। उसके सारे सहयोगी अलग हो गए हैं। जेडीयू तक को ये लग रहा है ये स्थिति इसलिए आई है क्योंकि बीजेपी का अभिमान आसमान पर पहुंच गया है।

अब कहानी है ये कि घर में मचे इस महाभारत के बीच बीजेपी का कॉन्फि़डेंस कमजोर हो गया है। सियासत के विशेषज्ञ मानते हैं कि आजसु का अलग होना, बीजेपी के लिए कमर पर चोट की तरह है लोकजन शक्ति पार्टी अलग होकर बीजेपी को बता रही है कि बिहार में तो ठीक लेकिन झारखंड में मनमानी बर्दश्त नहीं होगी। चाहे अकेले ही चुनाव क्यों न लड़ना पड़े।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights