महाराष्ट्र: सरकार गठन को लेकर गवर्नर की आखिरी कोशिश, सफल नहीं तो लग सकता है राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र (Maharashtra) के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने NCP को सरकार बनाने के लिए आमंतत्रित किया है. सरकार गठन को कोशिश को लेकर ये उनका आखिरी दांव है. क्योंकि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सरकार बनाने से इनकार कर चुकी है और शिवसेना समर्थन पत्र नहीं दे पाई है. अगर एनसीपी भी सरकार बनाने में फेल होती है तो राष्ट्रपति शासन ही विकल्प बचेगा.

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने को लेकर रस्साकशी सोमवार को पूरे दिन जारी रही. विधानसभा चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी शिवसेना (Shiv Sena) को भी राज्यपाल की तरफ से झटका लगा. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया. शिवसेना द्वारा समर्थन पत्र नहीं सौंपने के बाद राज्यपाल ने राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी एनसीपी (NCP) को न्योता भेज दिया. राज्यपाल से मुलाकात में एनसीपी नेताओं ने समय मांगा है. मुलाकात के बाद एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा है कि हम अपनी सहयोगी पार्टी से बातचीत करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि राज्यपाल की तरफ से राज्य में सरकार बनाने की यह आखिरी कोशिश की गई है. अगर एनसीपी भी राज्य में सरकार बनाने से इनकार कर देती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना लगभग तय है!

महाराष्ट्र की कुर्सी को लेकर जंग जारी
बता दें कि राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सोमवार को पूरे दिन मुंबई से लेकर दिल्ली और जयपुर तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा. कभी खबर आती कि एनसीपी-कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन पत्र सौंप दिया है तो अगले ही पल खबर आ जाती कि अभी सरकार में शामिल होने को लेकर बातचीत जारी है. सोमवार को पूरा दिन इसी में बीत गया. शाम तक कोई फैसला नहीं हो पाया. सोमवार को शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात तो की, लेकिन इस मुलाकात के बाद बात बनने के बजाए और बिगड़ गई.

राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला है. हमने राज्यपाल से दो दिन का समय मांगा लेकिन राज्यपाल महोदय ने वक्त देने से इनकार कर दिया है. लेकिन, राज्यपाल ने सरकार बनाने को लेकर हमारे दावे को अभी तक खारिज नहीं किया है.’

कांग्रेस के कई बड़े नेता सरकार बनाने के खिलाफ
वहीं कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कई वरिष्ठ नेता शिवसेना के साथ सरकार बनाने के खिलाफ हैं. हालांकि, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हमारी शरद पवार से बातचीत हुई है, मंगलवार को मुंबई में इस मसले पर एक बार फिर से बातचीत होगी. सोमवार को कांग्रेस और एनसीपी के बीच कई दौर की बातचीत में भी अबतक रुख स्पष्ट नहीं हो पाया है. इससे पहले खबर आई थी कि शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी बाहर से समर्थन दे सकती है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    तीन महीने से बिना रीडिंग ‘घर बैठे’ बन रहे बिल! गोमती नगर जोन में व्यापारी त्रस्त, जबरन मीटर बदला, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया रिपोर्ट राजधानी लखनऊ के गोमती नगर जोन में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च स्तरीय व्यापारी सुरेश चन्द्र गुप्ता (कंज्यूमर…

    🔴 Mock Drill: ग्रेटर नोएडा में होगा ब्लैकआउट, शाम छह बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन

    दिल्ली-एनसीआर | युद्ध या किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।…

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights