महाराष्ट्र में कांग्रेस की मदद के बिना नहीं बनेगी शिवसेना-NCP की सरकार, ये है समीकरण

कांग्रेस (Congress) की मदद से शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) राज्य में सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गई है. रविवार को एनसीपी ने कहा था कि अगर शिवसेना को हमारे साथ आना है तो NDA का साथ छोड़ना होगा और केंद्रीय मंत्रिमंडल से अलग होना होगा.

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सरकार बनाने से इनकार करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने शिवसेना (Shiv Sena) को न्योता दिया है. इसके बाद से ही राज्य में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. कांग्रेस (Congress) की मदद से शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) राज्य में सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गई है. रविवार को एनसीपी ने कहा था कि अगर शिवसेना को हमारे साथ आना है तो एनडीए का साथ छोड़ना होगा और केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा.

सोमवार सुबह ही शिवसेना कोटे से मोदी सरकार में एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. इसलिए माना जा रहा है कि शिवसेना पूरी तरह से एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के मूड में है. हालांकि शरद पवार ने कहा है कि मेरी किसी से भी किसी के इस्तीफे को लेकर कोई बात नहीं हुई है. कांग्रेस के साथ बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

दूसरी तरफ, कांग्रेस में भी गहमागहमी तेज हो गई है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता बालासाहब थोराट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की है और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात से उन्‍हें अवगत कराया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल भी शिवसेना सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार है. कांग्रेस प्रदेश इकाई भी समर्थन देने की बात कह रही है, लेकिन सबने अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है.

शिवसेना कोटे से मोदी सरकार में एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया है.

कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी की कोर ग्रुप की बैठक
मलिकार्जुन खड़गे जयपुर में विधायकों से बात कर दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. कुछ देर बाद CWC की बैठक में विधायक दल का निर्णय बताएंगे. वहीं, 10.30 बजे जयपुर में विधायक दल की दोबारा बैठक होगी. इस बैठक में सभी विधायकों को हाईकमान का फाइनल निर्णय बताया जाएगा.

सिर्फ कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक नहीं हो रही है. राज्य के राजनीतिक हालात को देखते हुए सभी दल सक्रिय हो गए हैं. मुंबई में 11 बजे से बीजेपी की कोर कमेटी आगे के निर्णयों पर रणनीति बनाएगी. वहीं, 10 बजे एनसीपी की बैठक भी है. इसके साथ ही शिवसेना सांसद अरविंद सावंत 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी कैबिनेट से इस्तीफे का ऐलान करेंगे.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights