Ayodhya Verdict: इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर RPF-GRP का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग

नार्थ सेंट्रल रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. स्टेशन के सभी इंट्री और एक्जिट प्वांट्स पर जहां आर्म्ड फोर्स की तैनाती कर दी गई है. वहीं सीसीटीवी से पूरे स्टेशन परिसर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें बनाकर भी फ्लैग मार्च और प्लेटफार्मों और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

प्रयागराज. अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) के फैसले (Verdict) को लेकर उत्तर प्रदेश के भी कई बड़े रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर अलर्ट (Alert) घोषित किया गया है. देश के 78 बड़े स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाये जाने के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. नार्थ सेंट्रल रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. स्टेशन के सभी इंट्री और एक्जिट प्वांट्स पर जहां आर्म्ड फोर्स की तैनाती कर दी गई है. वहीं सीसीटीवी से पूरे स्टेशन परिसर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें बनाकर भी फ्लैग मार्च और प्लेटफार्मों और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग
जांच टीमें डॉग स्क्वॉड के साथ ट्रेनों में सीटों के नीचे सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं. इसके साथ ही प्लेटफार्मों पर भी यात्रियों के बैग चेक किए जा रहे हैं. एसपी डीआरपी मनोज कुमार झा के मुताबिक अयोध्या विवाद के फैसले को लेकर जहां पहले ही सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. वहीं अतिरिक्त फोर्स भी बुलायी गयी है, जबकि कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनों में जिनमें पुलिस एस्कार्ट नहीं चलती थी उनमें भी एस्कार्ट बढ़ायी गई है. ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ट्रेनों के अंदर न हो.

कुलियों, वेंडर्स को भी किया जा रहा जागरूक
वहीं आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राज नारायण पांडेय के मुताबिक स्टेशनों पर मौजूद कुलियों और वेंडर्स से भी बातचीत कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है. ताकि किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्टेशन पर बनाये गए कंट्रोल रूम को दें. फिलहाल अयोध्या विवाद के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली सभी अप और डाउन ट्रेनों पर नजर रखी जा रही है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights