अयोध्या विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसले का दिन, यूपी-दिल्ली और कर्नाटक में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद

Ram Janmbhoomi-Babri Masjid Case: अयोध्या (Ayodhya) पर फैसले के मद्देनजर यूपी में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा ड्रोन से अयोध्या की निगरानी रखी जा रही है.

नई दिल्ली. देश के लिए आज बेहद बड़ा दिन है. अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद (Ayodhya Case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने वाला है. प्रधान न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान बेंच सुबह 10:30 बजे अयोध्या पर फैसला सुनाएगी. इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. अयोध्या में धारा 144 लागू है. वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या में अर्धसैनिक बलों के 4000 जवानों को तैनात किया गया है. वहीं, यूपी, दिल्ली और कर्नाटक समेत ज्यादातर राज्यों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर यूपी में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा ड्रोन से अयोध्या की निगरानी रखी जा रही है. यूपी के संवेदनशील जिलों और इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

यूपी के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान की सरकारों ने शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. वहीं. फैसले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. यहां भी सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार को बंद रहेंगे. डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू है.’

रेलवे पुलिस ने रद्द कर दीं सभी कर्मियों की छुट्टियां
रेलवे पुलिस (Railway Police) ने भी सभी कर्मियों की छुट्टियां (Leaves) रद्द कर दी हैं. उन्हें ट्रेनों (Trains) की सुरक्षा में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं. प्लेटफॉर्म्स, रेलवे स्टेशनों, यार्ड, पार्किंग स्थल, पुलों और सुरंगों के साथ-साथ उत्पादन इकाइयों व कार्यशालाओं में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली (Delhi), महाराष्ट्र (Maharashtra) और उत्तर प्रदेश (UP) के स्टेशनों समेत 78 प्रमुख स्टेशनों की पहचान की गई है, जहां अधिक संख्या में यात्री आते हैं. यहां आरपीएफ (RPF) कर्मियों की मौजूदगी बढ़ाई गई है. परामर्श में पूर्व के उस आदेश को भी रद्द किया गया है, जिसमें स्टेशनों को बिजली बचाने के लिए करीब 30 प्रतिशत रोशनी कम रखने की अनुमति दी गई थी.

अयोध्‍या में अर्धसैनिक बलों के 4,000 जवान तैनात
केंद्र ने फैसले के मद्देनजर सभी राज्यों से अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और खासतौर पर अयोध्या में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवानों को भेजा है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवायजरी जारी की गई है, जिसमें सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करने को कहा गया है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेताओं और मंत्रियों से अयोध्या विवाद पर बयानबाजी नहीं करने की सलाह दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी की शांति बनाए रखने की अपील
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पीएम मोदी ने फैसले की पूर्व संध्या ट्वीट कर कहा, ‘अयोध्या पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है. पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था. इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं.’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights