अस्पताल से घर लाए गए नवाज शरीफ, बेटी मरियम को भी मिली जमानत

लाहौर. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif)को दो सप्ताह तक अस्पताल में विभिन्न रोगों का इलाज कराने के बाद बुधवार को यहां जट्टी उमरा रायविंड स्थित उनके आवास लाया गया. 69 वर्षीय शरीफ का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 रह गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे.

उसी अस्पताल में इलाज करा रहीं शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी उनके साथ अस्पताल से अपने घर आ गईं. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर पिछले सप्ताह शरीफ को अल अजीजिया इस्पात मिल भ्रष्टाचार मामले में आठ सप्ताह की जमानत दी थी. शरीफ को इस मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है.

इसके अलावा उन्हें चौधरी चीनी मिल से जुड़े धनशोधन मामले में इसी आधार पर पहले ही लाहौर उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है. इस सप्ताह मरियम को भी इसी मामले में जमानत मिली थी.

इलाज के लिये विदेश जाने की जरूरत
गौरतलब है कि आनुवांशिक चिकित्सीय समस्या का सामना कर रहे नवाज के बारे में दावा किया गया था कि इलाज के लिये विदेश जाने की जरूरत है. मीडिया में आई एक खबर में शरीफ के चिकित्सा उपचार की देखभाल के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के प्रमुख के हवाले से यह बात कही गई है. शरीफ को बुधवार को छुट्टी देकर लाहौर के एक मेडिकल कॉलेज शरीफ मेडिकल सिटी भेजा जाएगा.

‘जियो न्यूज’ के अनुसार, अस्पताल के सूत्रों ने दावा किया कि मेडिकल बोर्ड के प्रमुख महमूद अयाज ने शरीफ से बात की. अयाज ने कहा कि शरीफ इलाज के लिये विदेश जाना चाहते हैं और स्वास्थ्य विभाग को हमसे बात करनी चाहिये.

उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड लिखित में देगा कि उन्हें विदेश में अनुवांशिक संबंधी जांच करानी है. अयाज ने कहा कि पीएमएल-एन नेता नवाज कोई मामूली आनुवंशिक चिकित्सीय परेशानी का सामना नहीं कर रहे हैं.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    डूब क्षेत्र में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला-बोल, यूपीपीसीएल कार्यालय घेरा

    नोएडा में तनाव, भारी पुलिस-फोर्स व ट्रैफिक व्यवस्था तैनात नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को नोएडा सेक्टर-16ए स्थित यूपीपीसीएल (विद्युत निगम) के…

    घैला पुल पर भीषण हादसा: अनबैलेंस पोल लोडिंग से ट्रैक्टर ड्राइवर जिंदगी की जंग में

    लखनऊ। राजधानी के थाना मड़ियांव क्षेत्र अंतर्गत घैला पुल के पास सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली पर लदे भारी-भरकम बिजली के पोल अचानक…

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली बिल के 13.86 लाख रुपये हड़पने वाला कर्मी निलंबित, अब गबन का केस दर्ज

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    बिजली चोरी पकड़ी गई तो बोला—मैं यूपी की नहीं, दिल्ली की बिजली चुरा रहा हूं!

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡

    ⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights