अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसे 7 आतंकी, अलर्ट जारी

आतंकियों के घुसपैठ को अयोध्या विवाद (Ayodhya) पर जल्द आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि फैसले से पहले आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़ी संख्या में आतंकियों (Terrorists) के घुसपैठ करने की खबर है. इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के रास्ते सात पाकिस्तानी आतंकियों ने उत्तर प्रदेश में घुसपैठ की है. सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. उनके पास इनपुट है कि आतंकी देश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. आतंकियों के घुसपैठ को अयोध्या विवाद (Ayodhya) पर जल्द आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि फैसले से पहले आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में विवादित रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद की सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने लगातार 40 दिन इस मसले पर चली सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच कभी भी इस पर अपना फैसला सुना सकती है. यही वजह है कि आतंकी फैसला आने से पहले माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं.

पंजाब में घुसे खालिस्तानी आंतकवादी
इससे पहले बुधवार को ही यह खबर भी आई थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए पाकिस्तान समर्थित कुछ खालिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब में घुसपैठ की है. करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने से पहले पंजाब में आतंकियों की घुसपैठ से हड़कंप मच गया है. कहा जा रहा है कि पंजाब के डेरा बाबा नानक में आतंकियों ने घुसपैठ की है. सुरक्षा एजेंसियों ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में बिजली संकट पर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को दी जवाबदेही की चेतावनी

    प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था अधिक जवाबदेह और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

    ⚡ वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से चरमराई प्रदेश की बिजली व्यवस्था!

    प्रदेश की बिजली व्यवस्था आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन की तानाशाही नीतियां बनती जा रही हैं।…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights