छात्रों पर UAPA के तहत आरोप लगाया जाना स्वीकार्य नहीं: सीएम पिनराई विजयन

केरल (Kerala) के कानून मंत्री ए के बालन (AK Balan) ने पत्रकारों से कहा कि, ‘हम इस बात की जांच करेंगे कि क्या इस मामले में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की गई.’

तिरुवनंतपुरम. माकपा (CPM) के दो छात्र कार्यकर्ताओं पर यूएपीए (UAPA) के तहत आरोप लगाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहे केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार इन कानून के तहत आरोप तय करने के पुलिस के फैसले से सहमत नहीं है. पुलिस ने माकपा के छात्र कार्यकर्ताओं को कथित रूप से माओवादियों से सहानुभूति रखने और उनके कुछ पर्चे बांटने के आरोप में शनिवार सुबह गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया था. छात्रों की आयु लगभग 20 वर्ष है. विजयन ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस को यूएपीए के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है
विजयन ने कहा कि सरकार मामले की जांच करेगी और आवश्यक कदम उठाएगी. विजयन ने कहा कि यदि पुलिस किसी पर यूएपीए के तहत आरोप लगाती है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि यह तत्काल प्रभावी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यूएपीए पर राज्य द्वारा नियुक्त समिति को मा2451मले की जांच करनी होगी. विजयन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को यूएपीए के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है.

आरोपी के पास से केवल पर्चे मिलने के आधार पर यूएपीए नहीं लगाया जा सकता
इस बीच, यूएपीए समिति की अगुवाई करने वाले न्यायमूर्ति पीएस गोपीनाथन ने कोच्चि में संवाददाताओं से कहा कि आरोपी के पास से केवल पर्चे मिलने के आधार पर यूएपीए नहीं लगाया जा सकता. ‘‘सबूत होने पर ही यूएपीए वैध होगा.’’ इससे पहले, केरल में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन ने छात्र कार्यकर्ताओं पर यूएपीए लगाने को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस्तीफा मांगा.

पिनराई विजयन को इस्तीफा देना चाहिए: रमेश चेन्नीथला
केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने पत्रकारों से कहा कि विजयन जो गृह मंत्री भी हैं, को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है. छात्रों ताहा फजल और अलान शुहेब के परिजनों ने पुलिस के इन दावों को खारिज किया कि वे माओवादियों से सहानुभूति रखते हैं.

निर्दोष लोगों के खिलाफ हथियार के रूप में यूएपीए का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए
केरल के कानून मंत्री ए के बालन ने यूएपीए को दोधारी तलवार करार देते हुए कहा कि इसे लोकतांत्रिक नियमों के अनुसार काम कर रहे निर्दोष लोगों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights