बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने हड़ताल की खत्म, भारत से सीरीज का रास्ता हुआ साफ़

बांग्लादेश के खिलाडियों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। जिसके चलते अब बांग्लादेश सफलता पूर्वक भारत का दौरा 3 नवंबर से करेगा।

इस हड़ताल की शुरुआत खिलाड़ियों ने सोमवार से शुरू की थी जिसके बाद बांग्लादेश के भारत दौरे पर खतरे के बादल मंडराने लगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों की तरफ से शकीब अल हसन बोर्ड अधिकारीयों से मिलें। जहां उनकी मांगो पर निष्कर्ष निकाला गया।

गौरतलब है कि इन मांगो में सबसे अहम देश में क्रिकेटरों की सैलरी स्ट्रक्चर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके अलावा क्रिकेटर्स ने मांग की है कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में घरेलू क्रिकेटर्स को भी उसी स्तर की फीस मिलनी चाहिए, जितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स को मिलती है।

साथ ही बीपीएल के फॉर्मेट में किए गए बदलाव का भी हड़ताली क्रिकेटरों ने विरोध किया है, उनकी मांग है कि बीपीएल को इसके फ्रेंचाइलजी फॉर्मेट में ही वापस लाया जाए। इस बदलाव के कारण खिलाड़ियों की कमाई पर भी असर पड़ा है।

इतना ही नहीं खिलाड़ियों की मांग में घरेलू क्रिकेट के सुधार से जुड़े प्वाइंट्स भी शामिल हैं। जिसमें बेहतर ट्रेनर, फिजियो के साथ ही घरेलू क्रिकेट में फीस की बढ़ोतरी भी शामिल है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर एक वनडे टूर्नामेंट शुरू करने की भी मांग की गई है।

बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा को इस मामले को सुलझाने को कहा जिसके बाद जाकर खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच सहमति बनी। इस तरह भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच 3 नवंबर को खेला जाएगा।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    160 स्कूलों में मौत के साए तले पढ़ाई, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

    1.35 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं हटीं हाईटेंशन लाइनें, समयसीमा खत्म—बिजली विभाग कटघरे में बहराइच जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिले के…

    ⚡ स्मार्ट मीटर बना जनता पर ‘बिजली का बोझ’, शाहजहाँपुर में फूटा गुस्सा

    शाहजहाँपुर। Shahjahanpur में बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना अब जनता के गले की फांस बनती जा रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू होते ही उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights