रोहित की कप्‍तानी में युजवेंद्र चहल का विराट कोहली को मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्‍ली: भारत (India) और बांग्‍लादेश (Bangladesh) के बीच दिल्‍ली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान टीम इंडिया को हार मिली. मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के नाबाद अर्धशतक (60) रन के बूते बांग्‍लादेश ने 148 रन के लक्ष्‍य को 3 गेंद रहते 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. टी20 में 8 मैच गंवाने के बाद बांग्‍लादेश को भारत के खिलाफ पहली जीत नसीब हुई है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्‍तानी में उतरी भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भी मौका मिला. वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद चहल और कुलदीप यादव भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन बांग्‍लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उन्‍हें मौका दिया गया. चहल ने खुद को इस मैच में फिर से साबित किया. उन्‍होंने 4 ओवर डाले और 24 रन देकर 1 विकेट लिए.

उन्होंने अपने पहले दो ओवर में तो महज 2 रन दिए थे. पहले ही ओवर में उन्‍होंने डेब्‍यू करने वाले बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद नईम को शिखर धवन के हाथों कैच कराया. उनके दूसरे ओवर में टीम इंडिया को विकेट लेने के मौके भी बने, लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत से उन्‍हें पर्याप्‍त मदद नहीं मिली. इस ओवर में 2 गेंदों पर भारत के पास विकेट लेने के मौके थे.

18वें ओवर में चहल की गेंद पर कैच छोड़ना पड़ा महंगा
रोहित शर्मा ने बाद में युजवेंद्र चहल को बांग्‍लादेशी पारी का 18वां ओवर डालने की जिम्‍मेदारी दी. उस समय बांग्‍लादेश को जीतने के लिए 18 गेंद में 35 रन चाहिए थे. इस ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने मुश्फिकुर रहीम को अपनी फिरकी में फंसा लिया था लेकिन बाउंड्री पर क्रुणाल पंड्या ने कैच टपका दिया और गेंद चार रन के लिए चली गई. यह भारत को काफी महंगा पड़ा और रहीम ने 19वें ओवर में खलील अहमद की गेंदों पर लगातार 4 चौके उड़ाकर मैच भारत से छीन लिया. चहल के स्‍पैल का सबसे महंगा ओवर आखिरी ओवर ही रहा. इसमें उन्‍होंने 13 रन दिए.

चहल भले ही टीम को जिताने में नाकाम रहे हो, लेकिन उन्‍होंने अपनी स्‍पेल से साबित कर दिया कि वे टी20 टीम में रहने के हकदार हैं. बता दें कि भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान विराट कोहली चाहते हैं कि गेंदबाज बल्‍ले से भी उपयोगी योगदान करें. चहल बल्‍ले से काफी कमजोर हैं. इसी वजह से उन्‍हें टीम से बाहर किया गया था, लेकिन कोहली ने इस प्रयास में खिलाड़ी की विशेषज्ञता को नजरअंदाज कर दिया.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    BIG BREAKING ✍🏻 मध्यांचल में ‘कनेक्शन सिंडिकेट’ का खेल? विभागीय आदेश भी बेअसर, शिकायतकर्ता ने खोली कथित वसूली की परत

    लखनऊ में नए बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला चर्चा में है। शिकायतकर्ता ने UPI भुगतान का रिकॉर्ड, e-FIR, 1912 शिकायत और विभागीय आदेश के आधार…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights