बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम का चयन, पंत के साथ इस विकेटकीपर बल्लेबाज की खुल सकती है किस्मत

मुंबई। भारतीय चयन समिति जब बांग्लादेश के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिये गुरूवार को यहां टीम चुनने के लिये बैठक करेगी तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार का मुद्दा चर्चा का विषय होगा जबकि ऋषभ पंत के लिये संजू सैमसन को कवर के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

भारत ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं जिसमें से 48 में कोहली खेले हैं। हालांकि चयन समिति इस फैसले को कोहली पर ही छोड़ेगी कि वह ब्रेक चाहते हैं या फिर जारी रखना चाहते हैं। मुंबई के उदीयमान आल राउंडर शिवम दुबे के बारे में गंभीर चर्चा की उम्मीद है जो चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह आल राउंडर के स्थान पर चुने जा सकते हैं।

तीन नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैच (इंदौर और कोलकाता) में खेलेगी।

सैमसन ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिये दोहरा शतक जड़ा था, उनके पंत के बाद दूसरे विकल्प के रूप में चुने जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘अगर ऋषभ और संजू दोनों टीम में होंगे तो इसमें कोई परेशानी नहीं होगी। ये दोनों आईपीएल में भी एक साथ खेल चुके हैं। ऋषभ को संक्षिप्त प्रारूप में सीमित सफलता मिली है लेकिन भविष्य को देखते हुए हमें उसे खिलाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही संजू में मैच का रूख बदलने की काबिलियत है। विश्व टी20 को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन को अन्य विकल्प भी देखने की जरूरत है क्योंकि हर कोई जानता है कि अब समय महेंद्र सिंह धोनी से आगे देखने का है। ’’

कोहली टीम में नहीं होंगे तो सैमसन को ‘बैक-अप’ बल्लेबाज के रूप देखा जा रहा है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मनीष पांडे टीम में अपना स्थान बरकरार रख पाते हैं या नहीं। मुंबई के आल राउंडर शिवम दुबे ने छोटे प्रारूप में आल राउंडर के दूसरे विकल्प में विजय शंकर को पछाड़ दिया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हर कोई सहमत है कि शिवम की गेंदबाजी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है और वह हार्दिक की वैराइटी के करीब भी नहीं है। लेकिन वह बायें हाथ का खिलाड़ी है जो सकारात्मक चीज है और वह बड़े छक्के जड़ सकता है। ’’

कलाई के स्पिनरों की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुने जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को एक और मौका मिलना तय है। विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल के टीम में अपना स्थान बरकरार रखने की संभावना है।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन खराब फार्म में है लेकिन चयनकर्ता शायद उन्हें एक और श्रृंखला में जारी रख सकते हैं। अगर उन्हें बाहर किया जाता है तो मयंक अग्रवाल रिजर्व सलामी बल्लेबाज का विकल्प हो सकते हैं। दीपक चाहर, नवदीप सैनी और खलील अहम के तीन मुख्य तेज गेंदबाज होने की उम्मीद है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights