नोएडा में सड़क खोदकर छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 5 लाख तक का जुर्माना; बिजली और केबल एजेंसियां भी दायरे में

नोएडा। बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढों और जलभराव से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है। अब सड़क खोदकर उसे पूर्व स्थिति में बहाल नहीं करने वाले विभागों, बिजली कंपनियों, इंटरनेट केबल एजेंसियों और ठेकेदारों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे में उन स्थानों की पहचान की जाएगी, जहां खुदाई के बाद सड़क या फुटपाथ की मरम्मत मानकों के अनुरूप नहीं की गई है। ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई होगी।

कार्रवाई की शुरुआत करते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर-50 में जल एवं सीवर लाइन का कार्य करने वाले एक ठेकेदार का 5 लाख रुपये का भुगतान रोक दिया है। जांच में पाया गया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को ठीक से बहाल नहीं किया गया, जिससे बारिश के दौरान गड्ढा बन गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीईओ ने स्पष्ट किया कि सड़क या फुटपाथ की खुदाई के बाद उसे पहले जैसी स्थिति में बहाल करना संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी है। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि संबंधित विभाग और कंपनी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने वर्क सर्किल अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि निगरानी में लापरवाही पाई गई तो संबंधित सीनियर मैनेजर के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित, बेहतर और गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना तथा सरकारी कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    11 हजार वोल्ट लाइन पर चिड़ियों का घोंसला, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

    बिजुआ (खीरी) से रिपोर्ट लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र स्थित ग्राम सेमरिया में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर चिड़ियों द्वारा घोंसला बनाए जाने से ग्रामीणों में चिंता…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights