खुले ट्रांसफार्मर ने ली राष्ट्रीय पक्षी की जान! मोर तड़पता रहा, वन विभाग और सिस्टम सोता रहा

बाराबंकी/सिद्धौर | UPPCL MEDIA

बाराबंकी के सिद्धौर नगर पंचायत के पश्चिम कटरा में सोमवार को एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई, जहां खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घायल मोर को बचाने के लिए ग्रामीण, सभासद और बिजली कर्मचारी तो सक्रिय दिखे, लेकिन जिम्मेदार विभागों की संवेदनहीनता ने आखिरकार उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, सिद्धेश्वर वार्ड के सभासद एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीप्तांशु निगम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल मोर को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लाइनमैन महबूब आलम और शाह आलम ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर मोर को ट्रांसफार्मर से सुरक्षित बाहर निकलवाया।

लेकिन सवाल यह है कि अगर ट्रांसफार्मर सुरक्षित और जालीयुक्त होता तो क्या राष्ट्रीय पक्षी की जान जाती?

घटना की सूचना वन विभाग को सुबह ही दे दी गई थी, लेकिन करीब 10 बजे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं स्थानीय पशु चिकित्सालय में भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इलाज के अभाव में मोर ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि विभागीय लापरवाही से हुई मौत है। खुले ट्रांसफार्मर, वन विभाग की देरी और पशु चिकित्सा व्यवस्था की नाकामी ने मिलकर राष्ट्रीय पक्षी की जान ले ली।

अब बड़ा सवाल यह है कि:

  • खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी किसकी है?
  • सूचना मिलने के बाद वन विभाग समय पर क्यों नहीं पहुंचा?
  • पशु चिकित्सालय में चिकित्सक अनुपस्थित क्यों थे?
  • राष्ट्रीय पक्षी की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी?

हरख रेंज के रेंजर प्रदीप सिंह ने मोर की मौत की पुष्टि करते हुए पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की बात कही है, लेकिन ग्रामीण पूछ रहे हैं कि “मौत के बाद की कार्रवाई से क्या मोर वापस आ जाएगा?”

UPPCL MEDIA का सवाल:
जब एक राष्ट्रीय पक्षी को समय पर इलाज और सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिम्मेदार विभागों को जवाब देना होगा कि आखिर यह मौत दुर्घटना थी या लापरवाही का परिणाम?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights