सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रगति, उपभोक्ता संबंधी सूचनाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकें।
कानपुर। प्रबन्ध निदेशक, केस्को सुश्री नेहा जैन द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापित करने वाली बाह्य कार्यदायी संस्था के कार्यों एवं स्मार्ट मीटर स्थापना हेतु संचालित पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर सभी आवश्यक रिपोर्टें आर.ई.सी. (REC) द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों को सूचनाएं सरलता से उपलब्ध हों तथा स्मार्ट मीटर परियोजना से संबंधित सभी आंकड़ों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।
सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रगति, उपभोक्ता संबंधी सूचनाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकें।
केस्को प्रबंधन का मानना है कि आर.ई.सी. के मानकों के अनुरूप रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू होने से स्मार्ट मीटर परियोजना की निगरानी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा सूचनाओं की पारदर्शिता एवं सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।