⚡बिजली विभाग का काला सच उजागर! 8 साल में मीटर नंबर तक न दे पाए कर्मचारी — उपभोक्ता से जेई-लाइनमैन ने उगाही की पूरी स्क्रिप्ट लिख डाली!

🛑 बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खुलासा!
उपभोक्ता से पैसे लेकर भी नहीं दिया मीटर—अब मांगनी पड़ रही FIR की धमकी! 

सीतापुर। ऊर्जा विभाग की कर्मचारियों की लापरवाही नहीं—सीधा शोषण और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।, जिसमें एक उपभोक्ता ने विभागीय कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है।  ग्रामीण उपभोक्ता सुभाष, जिसने 2017 में कनेक्शन लिया था, आज 2025 में भी मीटर नंबर के लिए भटक रहा है। 

ग्रामीण क्षेत्र के निवासी सुभाष पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि उन्होंने 2017 में लेहेरपुर पावर हाउस से नया बिजली कनेक्शन कराया, लेकिन उन्हें आज तक मीटर नंबर नहीं मिला। यह मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं, बल्कि अंदरूनी मिलीभगत और अवैध वसूली का गंभीर संकेत देता है।

ग्रामीण उपभोक्ता सुभाष पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि कनेक्शन लेने के बाद लाइनमैन अमित तिवारी लगातार जेई के नाम पर पैसे लेता रहा, लेकिन रसीद नहीं दी, मीटर नंबर नहीं दिया, और विभागीय रिकॉर्ड में उसके कनेक्शन के कागज़ तक नहीं चढ़ाए गए। अब उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि “मेरी मीटर फीडिंग व मीटर संख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुझे बिजली संबंधी अधिकार मिल सकें और अंधेरे में न रहना पड़े।” उपभोक्ता का कहना है कि जब उसने रसीद और मीटर संख्या की मांग की तो कर्मचारियों ने उल्टा FIR की धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की।

यह केस विभागीय भ्रष्टाचार और उपभोक्ता शोषण का जीता-जागता उदाहरण है।

कई वर्षों से चल रही इस गड़बड़ी से साफ है कि स्थानीय बिजली तंत्र किस कदर मनमर्जी और अवैध वसूली पर उतारू है।

📌 गंभीर सवाल उठते हैं :

  • बिना मीटर नंबर के 8 साल तक बिल कैसे बने?
  • भुगतान की रकम किसके पास गई?
  • लाइनमैन अकेले खेल रहा था या जेई भी शामिल था?
  • विभाग के रिकॉर्ड से उपभोक्ता का नाम क्यों गायब रखा गया?
  • क्या यह पूरा प्रकरण जानबूझकर रचा गया उगाही का खेल है?

यूपीपीसीएल मीडिया जल्द इस मामले में अधिकारियों की प्रतिक्रिया भी मांगेगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की पकड़ कुछ कर्मचारियों के हाथों की कमाई की मशीन बन चुकी है। मीटर नंबर रोककर उपभोक्ता को वर्षों तक डराते रहना और पैसा वसूलना, फिर शिकायत करने पर FIR की धमकी देना— यह भ्रष्टाचार का खुला प्रदर्शन है।

उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री से तत्काल मीटर फीडिंग और मीटर संख्या जारी करवाने की मांग की है, ताकि उसे कानूनी उपभोक्ता अधिकार मिल सकें और अंधेरे में रहने की मजबूरी समाप्त हो सके हम इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी लाइनमैन व जेई की जवाबदेही, भुगतान का विस्तृत ऑडिट, और पावर हाउस की कार्यप्रणाली की विजिलेंस जांच की मांग करते हैं।

  • आखिर उपभोक्ता को 8 साल तक मीटर नंबर क्यों नहीं दिया गया?
  • रसीद और रिकॉर्ड कहाँ गायब हैं?
  • संबंधित लाइनमैन और जेई के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

📢 यह सिर्फ एक उपभोक्ता का दर्द नहीं—यह विभागीय काले खेल का उजागर चेहरा है।

📌 यूपीपीसीएल मीडिया की विशेष रिपोर्ट—जल्द और तथ्य सामने लाएगी।
📌 यदि आपके पास भी बिजली विभाग से जुड़ी कोई शिकायत है, हमें भेजें।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ⚡ भुगतान के बाद भी बकाया! बिजली विभाग का अजब खेल

    उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने अपने बिजली कनेक्शन संख्या 4879316000 का ₹31,563 का भुगतान किया, जिसका…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights