गौरी बाजार में खंभे पर तार नहीं: ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीण परेशान

देवरिया सदर। नगर पंचायत गौरी बाजार में बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वार्ड नंबर दो और सात में बिजली के खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अब तक उन पर केबल नहीं चढ़ाई गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत को कालवन फीडर से जोड़कर बिजली दी जा रही है, जो एक ग्रामीण फीडर है। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर को सीधे बिजली से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत विभाग ने टेंडर जारी किया और खंभे लगाने का काम पूरा भी हो गया, लेकिन केबलिंग का कार्य अब तक अधर में लटका है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि केबल न चढ़ने की वजह से नए फीडर से आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। उच्चाधिकारियों ने इस देरी के लिए ठेकेदार अमित यादव को जिम्मेदार ठहराया है।

इस संबंध में संपर्क करने पर ठेकेदार अमित यादव ने कहा कि “11 अक्टूबर से पोल पर केबल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।”

वहीं, स्थानीय उपभोक्ता विजय कुमार सैनी, दीपक निगम, राम अवतार जायसवाल, मुस्तफा अंसारी, शमसुद्दीन और विशाल यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की सुस्ती और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें अस्थिर बिजली आपूर्ति झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही केबलिंग का काम पूरा नहीं हुआ, तो वे विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights