सौर ऊर्जा से रोशन होंगे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 391 दफ्तर

लखनऊ। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) अपने कार्यालयों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। एमडी दक्षिणांचल नितीश कुमार के निर्देश पर निगम मुख्यालय में नौ स्थानों पर सोलर पैनल लगाकर पहल की जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय में प्रतिदिन लगभग 900 यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

एमडी नितीश कुमार ने बताया कि इस सफलता के बाद आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिलों के कुल 391 कार्यालयों में जल्द सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुराने या खराब हो चुके सोलर प्लांटों को भी चिह्नित कर रिपेयर कराकर फिर से शुरू कराया जा रहा है।

एमडी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। विभाग भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को घरों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। पिछले छह माह में लगभग 17 हजार घरों में इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में भी अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights