⚡ स्मार्ट मीटर का खेल! फर्जी रीडिंग से हजारों का फर्जी बिल, उपभोक्ता बेहाल – लेसा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

लखनऊ। यूपीपीसीएल मीडिया।

स्मार्ट मीटर लगाने का दावा उपभोक्ताओं को सटीक बिल देने का था, लेकिन हकीकत इसके उलट सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम, दुबग्गा, काकोरी, चिनहट और अपट्रॉन सहित कई इलाकों के उपभोक्ता फर्जी रीडिंग से बने भारी-भरकम बिजली बिलों से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

📌 हैरान करने वाले बिल –

  • राजाजीपुरम निवासी विजय कुमार (2 किलोवाट कनेक्शन) को ₹19,371 का बिल थमा दिया गया। शिकायत पर बिल घटकर ₹3,929 निकला।

  • सावित्री देवी (4 किलोवाट, सोलर कनेक्शन) को ₹75,060 का बिल भेजा गया, जबकि सही बिल मात्र ₹4,370 था।

  • उर्मिला (3 किलोवाट, सोलर कनेक्शन) को ₹25,400 का बिल थमा दिया गया।

  • अपट्रॉन उपकेंद्र क्षेत्र में अजय कुमार (4 किलोवाट) को ₹12,632 का बिल भेजा गया।

📌 बिल और मीटर में जमीन-आसमान का फर्क –

  • ओमप्रकाश (खाता सं. 6394090000) का बिल पर रीडिंग 24334.93, मीटर पर सिर्फ 17172

  • विजय कुमार शाह (खाता सं. 8400371099) का बिल पर रीडिंग 23384.04, मीटर पर 18519

  • अल्ताफ अहमद (खाता सं. 6431556928) का बिल पर रीडिंग 35446.21, जबकि मीटर पर 18613

  • शोम दत्त (खाता सं. 1624880000) का बिल पर रीडिंग 43326.63, मीटर पर मात्र 17387

📌 व्यापार मंडल ने जताई कड़ी आपत्ति –
उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय यादव ने अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर घोटाले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा – “नए मीटर लगने के बाद राजाजीपुरम, अपट्रॉन, ऐशबाग सहित कई जगहों पर उपभोक्ताओं को दोगुना-तिगुना बिल मिल रहा है।”

📌 विभाग ने दिया आश्वासन –
अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

👉 यूपीपीसीएल मीडिया का सवाल –
क्या स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी रोकने का दावा महज़ दिखावा था?
जब सोलर कनेक्शन वालों को भी फर्जी बिल थमाया जा रहा है, तो क्या यह तकनीकी खामी है या जानबूझकर किया गया खेल?

स्मार्ट मीटर का सच उजागर होना बाकी है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ता लेसा की ‘स्मार्ट’ लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights