लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज- 8,474 शिकायतों का सत्यापन लक्ष्य, लेकिन 16 अधिकारी निकले जीरो, अब होगी सख्त कार्रवाई

📢 UPPCL मीडिया न्यूज़ — 8,474 शिकायतों का सत्यापन लक्ष्य, लेकिन 16 अधिकारी निकले जीरो

लखनऊ/झांसी। बिजली विभाग की 1912 टोल फ्री शिकायत सेवा पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण सही ढंग से हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। लेकिन, 16 अफसर ऐसे मिले जिन्होंने 10 दिन तक एक भी उपभोक्ता को कॉल कर सत्यापन करना ज़रूरी नहीं समझा!

बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता विद्युतापूर्ति, बिलिंग, मीटर व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त की शिकायतें दर्ज कराते हैं। कई बार शिकायतों के गलत तरीके से निस्तारण के मामले सामने आते हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान होते हैं। ऐसे में उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने इसकी जांच के निर्देश दिए। 25 अगस्त से 4 सितंबर तक चलाए गए अभियान में विभागीय अधिकारियों ने शिकायकर्ता से बातचीत कर फीडबैक लिया। इस कार्य में झांसी मंडल के 59 अधिकारियों को लगाया गया था।

एमडी नितीश कुमार का कड़ा आदेश
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता से इसकी रिपोर्ट तलब कर सख्त चेतावनी दी है।

📊 अभियान का आंकड़ा (25 अगस्त से 4 सितंबर तक)

  • कुल शिकायतें सत्यापन हेतु : 8,474

  • झांसी मंडल में लक्ष्य : ललितपुर (1695), उरई (2729), झांसी शहर (2268), झांसी देहात (1689)

  • प्रत्येक अधिकारी को : 10 शिकायतों का परीक्षण अनिवार्य
    👉 लेकिन 16 अधिकारी निकले शून्य!

🛑 जिन अफसरों पर कार्रवाई की तलवार
उपखंड अधिकारी मोंठ, अधिशासी अभियंता ललितपुर ग्रामीण, उपखंड अधिकारी नझाई ललितपुर, उपखंड अधिकारी माधोगढ़ उरई, उपखंड अधिकारी मुन्नालाल पावर हाउस झांसी, अधिशासी अभियंता झांसी शहर, सहायक अभियंता टेस्ट ललितपुर, अधिशासी अभियंता टेस्ट शहर झांसी, सहायक अभियंता टेस्ट ग्रामीण, उपखंड अधिकारी मऊरानीपुर ग्रामीण, सहायक अभियंता टेस्ट ललितपुर, सहायक अभियंता टेस्ट ग्रामीण ललितपुर, सहायक अभियंता टेस्ट उरई समेत कई जिम्मेदार।

📌 शिकायतें जिनका परीक्षण होना था

  • बिजली आपूर्ति बाधित

  • ट्रांसफार्मर खराब

  • बिलिंग गड़बड़ी

  • मीटर से जुड़ी दिक्कतें

  • नए कनेक्शन की शिकायतें

🎙️ मुख्य अभियंता केपी खान का बयान
“सत्यापन में 16 अफसर एक भी कॉल न करने की दोषी पाए गए हैं। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। अगर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो कठोर कार्रवाई तय है।”

👉 उपभोक्ताओं की शिकायत को नजरअंदाज करने वाले अफसर अब बख्शे नहीं जाएंगे।
UPPCL अब उपभोक्ता हितों से खिलवाड़ करने वालों पर सीधे गाज गिराएगा!

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights