प्रयागराज: झुका खंभा बना खतरा, विभाग बरसात थमने का कर रहा इंतज़ार

प्रयागराज। कोरांव तहसील की ग्राम पंचायत जमुआ ओबरी में एक झुका हुआ बिजली का खंभा लोगों के लिए खतरा बनकर खड़ा है। यह खंभा प्रदीप कुमार मिश्र के आवास के पास स्थित है और कभी भी गिरकर किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है।

यह क्षेत्र खोचा पावर हाउस के अंतर्गत आता है, जो पवांरी फीडर से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।

बरसात के मौसम में लगातार हो रही बारिश ने खतरे को और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा गिरा तो आसपास रहने वाले परिवारों की जान-माल को गंभीर नुकसान हो सकता है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि क्षेत्र में बिजली के खंभे आपस में बहुत दूर-दूर लगाए गए हैं, जिस कारण तारों का दबाव कई खंभों को अस्थिर कर चुका है।

वहीं, इस मामले में विभाग के जूनियर इंजीनियर मारकंडेय यादव का कहना है कि “बरसात रुकने के बाद कर्मचारियों को भेजकर खंभा सीधा कराया जाएगा।”

ग्रामीणों का सवाल है कि जब खतरा सिर पर मंडरा रहा है, तो विभाग बारिश थमने का इंतजार क्यों कर रहा है?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    दक्षिणांचल में ‘नियमों’ का खेल! एक अभियंता निलंबित, दूसरे को रसूख का कवच — 4.5 करोड़ की सामग्री निरीक्षण पर उठे गंभीर सवाल

    🔥 रसूख के आगे नियम बेबस! विभाग में कार्रवाई का दोहरा मापदंड दक्षिणांचल में ‘निरीक्षण खेल’! 4.5 करोड़ की सामग्री पर साइन का रहस्य, एक अभियंता सस्पेंड — दूसरे पर…

    भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई की बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में सहायक लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

    गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जिले में विद्युत विभाग में तैनात एक सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी) को 15 हजार रुपये की…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights