संविदा कर्मियों की ईएसआई कटौती घोटाले का आरोप, बस्ती में मचा हड़कंप

बस्ती। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही और संभावित घोटाले का खुलासा हुआ है। विद्युत संविदा कर्मचारियों के वेतन से ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) मद में की गई लाखों रुपये की कटौती के बावजूद, राशि संबंधित खाते में जमा न होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विद्युत आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामसकल मौर्य ने इस घोटाले का आरोप लगाते हुए संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया है। रामसकल मौर्य ने ईएसआईसी, कानपुर से सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से जानकारी मांगी थी, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वर्ष 2023 तक बस्ती जिले से ईएसआई फंड में कोई राशि जमा नहीं की गई है।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि जिले में 650 से अधिक संविदा कर्मी कार्यरत हैं, जिनसे हर महीने ₹310 की ईएसआई कटौती की जाती रही है। उन्होंने वर्ष 2013-14 से अब तक की गई समस्त कटौतियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

इस पूरे घटनाक्रम से संविदा कर्मियों में गहरा आक्रोश है और विभागीय स्तर पर भी हलचल मच गई है। यह मामला न केवल वित्तीय अनियमितता का संकेत देता है, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ भी है।

📌 “बीच में बेसिल कंपनी ने कुछ धनराशि जमा की थी, लेकिन उसके बाद फिर वही खेल शुरू हो गया। यह कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई के साथ धोखा है,” — रामसकल मौर्य

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights