अमिताभ बच्चन की को-एक्ट्रेस ने लखनऊ कमिश्नर से लगाई गुहार, बोलीं- 25 फिल्मों में काम कर चुकी, फिर भी नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के नागरिक सुविधा दिवस में कई फरियादियों के बीच अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो-सिताबो की एक एक्टर सुजाता सिंह भी पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की कि उन्हें 4 साल से लखनऊ में बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा है।

एक्ट्रेस सुजाता सिंह ने कहा कि वह 25 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अमिताभ बच्चन के साथ गुलाबो-सिताबो में काम किया है। अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, रिचा चड्ढा, मनोज बाजपेई, ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकी हूं। अरुण गोविल के साथ ’हमारे राम आए हैं’ में हाल ही में नजर आई।

सुजाता ने बताया- वह और उनके पति अर्जुन यहियागंज में चलनी की दुकान चलाते हैं। करीब 4 साल से बिजली का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। सुजाता बॉलीवुड की कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभा चुकी हैं। अमिताभ बच्चन की गुलाबो-सिताबो, मनोज बाजपेई की भैयाजी, सैफ अली खान और ऋतिक रौशन की विक्रम वेदा समेत कई फिल्मों में छोटे रोल निभा चुकी हैं। मिर्जापुर-2 सीरीज में भी उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था। कहा कि एक कलाकार को परेशान किया जा रहा है।

एक बेटा भी अपनी दिव्यांग मां के बिजली कनेक्शन के लिए नागरिक सुविधा दिवस में पहुंचा। वहीं, जानकीपुरम के बृजेश ने कहा कि उनके घर के पास पार्क में लोग अंतिम संस्कार करते हैं। उसका धुआं घर में आता है। ऐसा होने से 3-3 दिन तक खाना नहीं बनता।

नागरिक सुविधा दिवस मंगलवार को स्मार्ट सिटी के दफ्तर में आयोजित किया गया। इसमें कमिश्नर रोशन जेकब, स्क्। के वीसी प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त गौरव कुमार और सचिव विवेक श्रीवास्तव सहित कई अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।

कमिश्नर के सामने जिरह देखिए
फरियादी ने कहा- मेरी मां चल नहीं पाती हैं। वह अंधेरे में रही हैं। कमिश्नर जवाब- अभी तो आए हो। तशरीफ रखिए, अभी सुनते हैं।

अफसरों ने किस्त में बिल जमा करने के बजाय मीटर उखाड़ा
बंगला बाजार से रोहित गुप्ता अपनी मां की शिकायत लेकर नागरिक सुविधा दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने 3 साल पहले उनके घर का कनेक्शन काट दिया था। बिजली मीटर उखाड़ लिया गया था। बिजली का 32 हजार रुपए बकाया था।

बिजली बिल बात के अफसर से किस्तों में बिल जमा करने के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। 3 साल से दिव्यांग मां अंधेरे में हैं। यह कहता हुआ रोहित कमिश्नर के सामने रुआंसे हो गए। उसके बाद उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच कर मीटर लगवाने के निर्देश दिए और बकाया बिल को किस्तों में जमा करने का आदेश दिया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights