मीटर खराब होने पर विभाग द्वारा किये गये वाईपास को विजलेंस टीम ने बताया बिजली चोरी… भाजपा नेता ने 30 हजार रूपए मांगने का लगाया आरोप

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग कार्यालय का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घेराव कर अवर अभियन्ता पर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा कि भाजपा सदस्य दिलीप कुमार मिश्र के फुलवरिया इलाके स्थित गंगापूरी कॉलोनी के लेन नंबर-1 आवास पर बिजली विभाग के विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को 1 बजे दिन में छापा मारा था। जिसके बाद रिश्वत न मिलने से नाराज रात्रि प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल के संतोष सिंह ने साढ़े नौ बजे मामले में मुकदमा दर्ज करवाया।

आरोप है कि बिना क्षेत्रीय अधिशासी अभियन्ता को सूचना दिए छापा पड़ा, छापे के विरुद्ध दिलीप मिश्रा के साथ पहुंचे भाजपाई प्रभारी निरीक्षक के ऑफिस में धरना पर बैठ गए। विरोध में अवर अभियन्ता विकास दुबे व विजिलेंस दरोगा संतोष सिंह के ऊपर 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाकर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे। विरोध को देखते हुए सीओ विजिलेंस सरोज पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक विजय शुक्ला लोगों को समझाने में लगे हुए हैं।

भाजपा नेता दिलीप मिश्र ने बताया कि उनका 10 दिन पहले मीटर का तार जल गया था। शिकायत करने पर स्थानीय अवर अभियन्ता विमल मौर्य ने कर्मचारी से कहकर तार जुड़वा दिया था। जबकि उनका बिजली का बिल भी कोई बकाया नहीं है। हंगामा होने की सूचना मिलने पर सीओ विजिलेंस सरोज पांडे पहुंची। धरने पर बैठे भाजपा नेता दिलीप मिश्रा और उनके करीब 35 से 40 साथियों को उठाकर बातचीत कर समझाने की कोशिश करने लगी।

भाजपा नेताओं का आरोप था कि लगातार वसूली करने के लिए विजिलेंस के द्वारा लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी शिकायत भी विजिलेंस के उच्चधिकारियों से की गई है। सीओ विजिलेंस से काफी हंगामा के बाद फुलवरिया जूनियर अभियंता विकास दुबे, विमल मौर्य विजिलेंस टीम के दरोगा संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को कर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मीटर जलने पर सूचना फुलवरिया के जूनियर इंजीनियर को दिए थे। जूनियर इंजीनियर विमल मौर्य ने ही लाइनमैन को भेजकर बिजली जुड़वाया था। इस दौरान गुरुवार दोपहर में उनके घर पर छापेमारी हुई और शुक्रवार की सुबह मीटर भी लगा दिया गया। उनका बिल का बकाया नहीं है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights