बिजली संकट और ओवरलोड की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने चलाया मॉर्निंग रेड अभियान, 25 घरों में पकड़ी चोरी

लखनऊ। बिजली संकट और ओवरलोड की समस्या को देखते हुए इस अभियान को शुरु किया गया है. बिजली चोर अब तक विभाग को लाखों रूपया़ का चुना लगा चुके है।

बिजली चोरों पर नकेल लगाने के लिए मुख्य अभियन्ता अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (द्वितीय), अधिशासी अभियन्ता चिनहट के निर्देशन के निर्देश पर राजधानी में विद्युत उपकेन्द्र कमता तथा लौलाई के हाई लाइन लॉस फीडर क्रमशः इस्माईलगंज तथा देवरिया पर लगभग प्रातः 5ः00 बजे से 08ः00 बजे तक मॉर्निंग मास रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 25 बिजली चोर सीधे एलटी लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी करते मिले, जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर कराई गई है। इस दौरान कमता उपखण्ड क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता कमता राजेश कुमार, अवर अभियन्ता लौलाई बृज मोहन दुबे तथा अन्य संविदाकर्मी आदि मौजूद रहे। जांच में 25 परिसरों में 31.572 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। शहर व ग्रामीण इलाकों में चल रहे बिजली चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।

इस सन्दर्भ में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (द्वितीय), ने बताया कि पूरी गर्मी जांच अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि चोरी किसी को नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। अब नाइट व मार्निंग में टीमें निकल रही हैं।

बताते चले कि इसी प्रकार की बिजली चोरी के चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और ग्रीड ब्रेकडाउन में जा रही है. इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ता है. इसका खामियाजा विभाग के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी उठाना पड़ रहा है. आकड़ों के मुताबिक यदि आकलन किया जाए तो बिजली चोर हर महीने विभाग को को 5 करोड़ से अधिक का चुना लगा रहे हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights